sss

; //]]>

गुजरात में कांग्रेस के लिए आज बड़ा दिन - Khabar NonStop

Rahul Gandhi

अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं, जिसे लेकर चुनावी गहमागहमी चरम पर है। ऐसे हालात में आज कांग्रेस के लिए बड़ा दिन साबित हो सकता है। बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं। आज ही गुजरात में पिछड़ा वर्ग के नेता अल्पेश ठाकोर औपचारिक रुप से कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

पटेलों का हार्दिक स्वागत

खास बात यह भी है कि राहुल गांधी आज पाटीदारों के नेता हार्दिक पटेल से भी मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस की ओर से हार्दिक को न्यौता भेजा गया है। हालांकि हार्दिक, राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे या नहीं इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है। वहीं दलित नेता जिग्नेश मेवानी को भी कांग्रेस ने न्यौता भेजा है। ऐसे में यदि दोनों नेता राहुल गांधी का आमंत्रण स्वीकार कर कांग्रेस को समर्थन देते हैं तो पार्टी के लिए आज का दिन बड़ा दिन साबित हो सकता है।

भावनगर में मोदी ने जो कहा उसे सुनकर विरोधी भी मुस्कुरायेंगे

Rahul Gandhi

पीएम मोदी के पीछे पीछे राहुल पहुंचे गुजरात

गुजरात चुनाव भाजपा और कांग्रेस के लिए बेहद अहम है। यही कारण है कि पीएम मोदी हाल के दिनों में कई बार गुजरात का दौरा कर चुके हैं। वहीं राहुल गांधी भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं। कल जहां पीएम मोदी ने गुजरात का दौरा कर कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। वहीं आज राहुल गांधी गांधीनगर में कांग्रेस की नवसर्जन गुजरात जनादेश रैली में हिस्सा लेंगे। ओबीसी नेता अल्पेश ठाकोर भी इस रैली में हिस्सा लेंगे।

गुजरात में कांग्रेस के धमाके के बाद भाजपा का पलटवार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gvBbdR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop