ब्रहमपुरी में स्कूल शिक्षिका की गोली मारकर हत्या - Khabar NonStop
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के दिल्ली चुंगी के पास इंद्रा नगर वाली गली में दीवान इंटरनेशनल स्कूल की को-आर्डिनेटर नवजीत गोयल उर्फ नवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नवजीत का शव शुक्रवार सुबह ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में खड़ी हुंडई वर्ना कार में ड्राइवर सीट पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं।
बुर्का पहने एक संदिग्ध को भीड़ ने पीटा, जानें मामला
परिजनों का कहना
परिजनों की मानें तो शिक्षिका नवजीत कौर की 2006 में मानव गोयल से लव मैरिज हुई थी। तभी से उनके बीच विवाद चल रहा था, बुधवार देर रात मानव नवजीत को घर से ले गया और रात भर नहीं आया। परिवार वाले नवजीत का फोन मिलाते रहे लेकिन वह बार बार स्विच ऑफ आ रहा था। शुक्रवार तड़के इंदिरा नगर में मुख्य रास्ते पर खड़ी काले शीशे चढ़ी कार में नवजीत का शव मिला, इसके बाद सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए मृतकों के परिजन भी आ गए।
हापुड़ में गुरूवार रात ट्रक ने युवक को रौंदा
सीने में मारी गोली
नवजीत को एक गोली सीने में और दूसरी गोली सीधे हाथ की बाजू में मारी गई थी। पुलिस का मानना है कि हत्या कहीं की गई और फिर गाड़ी को यहां लाकर खड़ा कर दिया गया है। नवजीत दीवान इंटरनेशनल स्कूल में कोऑर्डिनेटर थी। सीओ अखिलेश भदोरिया ने बताया कि हत्या के पीछे मृतका के पति मानव के उपर शक है, उसके पुलिस हिरासत में आने के बाद ही तस्वीर साफ हो पाएगी, बता दें कि मानव आईपीएल मैचों का सट्टा किंग है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gNCTeK
Comments
Post a Comment