sss

; //]]>

बसपा से सुनीता वर्मा होगीं महापौर प्रत्याशी - Khabar NonStop

Mayor

मेरठ। निकाय चुनाव की घोषणा होने के साथ ही राजनीतिक बयानबाजी का दौर भी शुरू हो गया है, विधानसभा चुनाव की हार से उभरकर चुकी बहुजन समाज पार्टी निकाय चुनाव में पूरे जोश के साथ उतरी है, पहली बार पार्टी सिंबल पर निकाय चुनाव में उतरी बसपा ने पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा को महापौर पद का प्रत्याशी बनाया है, नौचन्दी मैदान में जनसभा में उनके नाम की घोषणा हुई।

निकाय चुनाव जीतने का दावा: सिद्धार्थ नाथ सिंह

पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने चुनावी कमान ली हाथों में

कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी के वेस्ट यूपी प्रभारी शमशुद्दीन राइन ने उन्हें प्रत्याशी बनाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि बसपा मजबूती से चुनाव लड़ेगी। वही पत्नी सुनीता वर्मा के नाम की घोषणा होने के बाद पूर्व विधायक योगेश वर्मा ने चुनावी कमान अपने हाथों में ले ली है, उन्होंने साफ कहा कि उनका सीधा मुकाबला भाजपा से है, क्योंकि उन्होंने अपने कार्यकाल में विकास कार्य कराने में पक्षपात किया है।

निकाय चुनाव की घोषणा विकास कार्यों पर लगा ब्रेक

जमकर हुआ शक्ति प्रदर्शन

नौचन्दी मैदान में हुई बसपा की सभा मे पार्षद पद के दावेदारों ने भी खूब शक्ति प्रदर्शन किया, नारेबाजी से पंडाल गूँजता रहा। हाथों में झंडे और नारेबाजी का शोर बता रहा है कि गुलाबी ठंड में सियासत की गर्म मिजाजी का तड़का लग चुका है, नीले रंग में रंगा नजारा नौचन्दी मैदान का है.. महापौर पद की प्रत्याशी सुनीता वर्मा के नाम की घोषणा के लिए आयोजित जनसभा में पार्षद पद के दावेदारों ने भी खूब शक्ति प्रदर्शन किया, जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे वार्डो से चुनाव लड़ने के इछुक बसपा कार्यकर्ताओ ने खुद को आगे रखने में कोई कसर नही छोड़ी, ढोल नगाड़ों के साथ नारेबाजी करते कार्यक्रम स्थल पर पहुँचे बसपाइयों ने अपना पूरा दम खम दिखाया और पार्टी आलाकमान का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अवैध निर्माण के खिलाफ कमिश्नर से की मुलाकात



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xvP7M3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop