नाजायज कहने वालों को मसाबा मंटेना ने दिया जवाब - Khabar NonStop
फेमस अदाकारा नीना गुप्ता की बेटी और मशहूर फैशन डिजाइनर मसाबा मंटेना ने दिल्ली-एनसीआर में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों की बिक्री पर लगाए गए बैन का समर्थन क्या किया कि उन पर आफत आ गई। ट्विटर पर तमाम लोगों ने इसके लिए मसाबा को ट्रोल किया।
अवसाद के मुद्दे पर ‘सड़क 2’ बनाने की तैयारी में हैं पूजा भट्ट
मसाबा ने दिया जवाब
मसाबा ने ट्विटर पर अपने खिलाफ बोल रहे लोगों को करारा जवाब दिया। मसाबा ने लिखा, ‘हाल ही में, मैंने सुप्रीम कोर्ट द्वारा पटाखों पर लगाए गए बैन के समर्थन में एक रीट्वीट किया और इसके तुरंत बाद जैसा कि हर बार होता है, देश का कोई छोटा मुद्दा हो या बड़ा मुद्दा हो, तुरंत ट्रोलिंग शुरू हो जाती है। लोगों ने मुझे नाज़ायज़ औलाद और अवैध वेस्ट इंडियन कहकर पुकारा। ऐसे शब्दों को सुनकर मुझे उल्टे गर्व की अनुभूति हुई, क्योंकि असल में मैं तो बेहद मशहूर हस्तियों की संतान हूं। मैं भी व्यावसायिक और व्यक्तिगत रूप से बेहद अच्छा जीवन बिता रही हूं, जिस पर मुझे गर्व है।’
विद्या बालन की फिल्म ‘तुम्हारी सुलु’ की रिलीज डेट में बदलाव
http://pic.twitter.com/VRwKk8sQPm
— Masaba Mantena (@MasabaG) October 12, 2017
जानें इसके आगें क्या कहा मसाबा ने
मैं ऐसे नामों से तबसे पुकारी जा रही हूं, जब मैं दस साल की थी। मैंने जबसे समाचार पत्र पढ़ना शुरू किया है, ये दोनों शब्द ऐसे रहे हैं, जिनका मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता। मेरी वैधता और जायज होने का हक़ मेरे काम से और मेरे समाज को दिए जाने वाले मेरे योगदान से आता है और आप कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन इन दोनों क्षेत्रों में मेरे द्वारा किए गए काम पर एक उंगली भी नहीं उठा सकेंगे।’ यह पढ़कर ट्रोल करने वालों को उनका जवाब मिल ही गया होगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ggZYGa
Comments
Post a Comment