पीलीभीत में रिश्ते हुए शर्मसार, शराब के नशे में हुआ अनर्थ - Khabar NonStop
पीलीभीत। यूपी के पीलीभीत जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक ऐसी घटना प्रकाश में आई जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। दरअसल शराब के नशे का आदी हो चुके छोटे भाई ने जायदाद और बढ़ते जेब खर्चे की खातिर अपने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद छोटा भाई खुद ही थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
क्या है मामला
मामला थाना सुनगढ़ी क्षेत्र का है। जहां पिता सी पी शर्मा की मृत्यु के बाद उनकी पत्नी और दो बेटे मनु और विष्णु शहर में एक आलीशान बारात घर चला रहे थे। लेकिन छोटे भाई विष्णु शर्मा की आदत बिगड़ गई वह नशे और जुए का आदी हो गया। जिससे उसकी पत्नी, मां और बड़ा भाई-भाभी सभी परेशान थे। अक्सर वो शराब पीकर देर रात को घर आता और बारात घर बेचकर बटवारे की मांग करता था। इसी के चलते बीती रात लगभग डेढ़ बजे नशे में धुत्त विष्णु घर पहुंचा और अपनी मां और बड़े भाई से बहस करने लगा। उस समय किसी तरह मामले को शांत करा कर माँ ने दोनों भाइयों को अलग कर दिया।
अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
लेकिन आधे घंटे बाद विष्णु ने भाई के कमरे का दरवाजा खटखटाया और मनु के दरवाजा खोलते ही विष्णु ने मनु के सीने पर ताबड़तोड़ चाकू के वार कर दिए। घटना के बाद विष्णु ने थाने जाकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं मनु को घऱवाले अस्पताल लेकर गए। लेकिन डॉक्टरों ने मनु को मृत घोषित कर दिया।
मेरठः स्वाइन फ्लू व डेंगू का कहर जारी
वहीं विष्णु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xXmre7
Comments
Post a Comment