sss

; //]]>

रायपुर का ये चायवाला इस वजह से है सुर्ख़ियों में .. - Khabar NonStop

Manohar

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब छत्तीसगढ़ में एक चाय वाला चर्चा में है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक छोटी सी चाय की दुकान चलने वाले मनोहर मीडिया की सुर्ख़ियों में चल रहे हैं। दरअसल बात यह है कि रायपुर के तेलीबांधा इलाक़े में चाय की छोटी सी दुकान चलाने वाले मनोहर वर्ल्यानी 200 से अधिक अदालती मामलों में गवाह होने के कारण चर्चाओं में हैं। मनोहर वर्ल्यानी की दुकान मुंबई-कोलकता नेशनल हाइवे पर होने की वजह से वे शराबखोरी, सड़क दुर्घटना, दुष्कर्म और हत्या की कोशिश, गांजा तस्करी जैसे मामलों में महत्वपूर्ण गवाह हैं।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशियों ने समझा सुरक्षा का ताना-बाना

पुलिस की तरफ से 231 मामलों में हैं गवाह

मनोहर ने बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें यह याद नहीं कि वे कितने मामलों में गवाह बनाये गये हैं। उनके मुताबिक कोई 100-125 मामलों में वे गवाह होंगे। लेकिन रायपुर की अदालतों में उपलब्ध दस्तावेजों के मुताबिक मनोहर लगभग 231 मामलों में गवाह हैं। मनोहर ने कहा, “व्यस्त सड़क है, कोई दुर्घटना होती है तो गवाह के तौर पर मैं सामने रहता हूं। इसलिए पुलिस मेरा नाम दर्ज कर लेती है। यदि किसी घटना के समय वहां रहता हूं तो उससे मैं कैसे इनकार कर सकता हूं।”

मुख्यमंत्री ने दिया ‘बोनस तिहार’, किसान खुश

पुलिस के ऊपर उठ सकते हैं सवाल

मनोहर को दो सौ से अधिक मामले में गवाह बनाये जाने पर लोग पुलिस को शक की नज़रिए से देख रहे हैं। जानकारों के मुताबिक अधिकांश मामलों में आम आदमी, पुलिस और अदालत के पचड़े में नहीं फंसना चाहता। ऐसे में पुलिस मनोहर जैसे गवाहों पर ही निर्भर रहती है। रायपुर के एडिशनल एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि मनोहर को 200 से अधिक प्रकरणों में गवाह बनाए जाने के मामले में जांच के निर्देश दे दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के बाद ही तय हो पाएगा कि मनोहर को गलत तरीके से गवाह बनाया गया या नहीं।

छत्तीसगढ़ के बृजलाल का बांसुरी वादन सुन पीएम हुए मंत्रमुग्ध



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i9vUwE

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop