sss

; //]]>

हार्दिक ने कांग्रेस से कहा क्लियर करो कैसे दोगे संवैधानिक आरक्षण - Khabar NonStop

Hardik Patel

गुजरात चुनाव में हार्दिक पटेल को साथ आने के लिए कांग्रेस ने निमंत्रण दिया है। जिसके बाद पाटीदार नेता ने आरक्षण को लेकर अपना दांव चला है। पटेल ने अपने ट्वीटर पर कांग्रेस को चेतावनी देते हुए कहा कि 3 नवंबर तक पाटीदारों को संवैधानिक आरक्षण देने पर अपना रुख साफ करें और बताएं आरक्षण कैसे देंगी।

हार्दिक पटेल ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर अपना स्टैंड क्लियर कर दें नहीं तो सूरत मे अमित शाह जैसा मामला होगा। बता दें कि सूरत में अमित शाह की रैली में पाटीदारों ने जमकर बवाल खड़ा किया था। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कुर्सी उठाकर फेंक दी थी और अमित शाह के खिलाफ जम कर नारेबाजी की थी।

बता दें कि मंगलवार को हार्दिक पटेल के अहमदाबाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की खबर आई थी, लेकिन पाटीदार नेता ने इसे खारिज कर दिया। होटल के सीसीटीवी फुटेज पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा था कि एक पांच सितारा होटल का सीसीटीवी फुटेज लीक कैसे हो सकता है? हार्दिक ने ट्वीट कर कहा, ‘मैंने राहुल गांधी से मुलाकात नहीं की है, लेकिन मैं जब भी राहुल गांधी से मिलूंगा, पूरे हिंदुस्तान के सामने घोषणा करके मिलूंगा। मैं उनसे उनके अगले गुजरात दौरे के दौरान मिलूंगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zNsTGa

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop