तेंदुए ने किया किसान पर हमला, हालत गंभीर - Khabar NonStop
पीलीभीत-यूपी के पीलीभीत जिले में बाघ और तेंदुए के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। एक बार फिर एक तेंदुए ने देर रात करीब डेढ़ बजे एक किसान पर हमला कर एक बार फिर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी का एहसास कराकर दहशत फैला दी है। यह घटना थाना अमरिया क्षेत्र के मझलिया गाँव की है। फ़िलहाल, घायल किसान को पहले सीएचसी अमरिया ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इतना ही नहीं जिला अस्पताल के चिकित्सको ने उसकी हालत गंभीर पाते हुए उसे हायर ट्रीटमेंट के लिए बरेली रेफर कर दिया है। फिलहाल, घायल किसान की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
तेंदुए का शव मिला, वन विभाग जांच में जुटा
क्या है पूरा मामला
मामला थाना अमरिया क्षेत्र के गांव मझलिया का है जहां रहने वाला किसान लोचन प्रसाद (32) अपने खेत में काम करके लौट रहा था। बताया जा रहा है कि रास्ते में कब्रिस्तान के पास उस पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानो ने शोर मचाया और उसकी तरफ दौड़ पड़े। किसानों के शोर मचाने से तेंदुआ वहां से भाग गया। जिसके बाद घायल किसान लोचन प्रसाद को आनन-फानन में सीएचसी अमरिया ले जाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद किसान को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने किसान की हालत गंभीर पाते हुए उसे हाइयर ट्रीटमेंट के लिए बरेली रेफर कर दिया।
शहर से लेकर गांव तक तेंदुए की दहशत, घात लगाए बैठी टीम
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yIWbHW
Comments
Post a Comment