अब घर बैठे ऐसे करें फेसियल और पाएं दमकता निखार - Khabar NonStop
चेहरे के लिए फेसियल बहुत जरूरी होता है। दरअसल, इससे न केवल क्लींजिंग होती है बल्कि अच्छा खासा मसाज भी हो जाता है। यही कारण है कि समय समय पर फेसियल करवाते रहना चाहिए। ऐसा करने से स्किन अच्छी होती है और उसमें चमक बनी रहती है।
अगर आप फेसियल करने के लिए सैलून का खर्चा उठाने में हिचकिचाती हैं तो परेशान होने की कोई बात नही है। क्योंकि आप घर बैठे ही फेसियल कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मशक्कत करने की जरूरत नहीं है क्योंकि केवल 5 आसान स्टेप अपनाकर आप फेसियल कर सकते हैं। अपनी त्वचा में बदलाव लाने के लिए ये स्टेप फॉलो करें। लेकिन इससे पहले जरूरी है कि फेसियल करने के लिए सभी उपयुक्त सामग्री को जुटाएं। सभी चीजें सुनिश्चित कर अनाएं ये स्टेप…
चेहरे की सफाई
फेसियल का पहला स्टेप है चेहरे को साफ करना। अगर चेहरे पर मेकअप है तो उसे कोकोनट ऑयल से साफ कर लें। फिर साफ पानी से मुंह धो लें। इसके अलावा चेहरा साफ करने के लिए आप नारियल पानी, शहद का प्रयोग भी कर सकते हैं। पहले क्लीन्जर को हाथ में लेकर चेहरे पर सर्कल में लगाते हुए मसाज करें। दस मिनट बाद चेहरे को टिश्यू से अच्छी तरह साफ कर लें।
एक्स्फोलिएट करना
स्टेप 2 में स्किन को एक्स्फोलिएट करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। इसके लिए स्क्रब की थोड़ी सी मात्रा हाथ में लेकर उससे चेहरे पर मसाज करें। ब्लैक हैड्स अधिकतर नाक के ईर्द गिर्द और थोडी(चिन) पर होते हैं, तो स्क्रब करते हुए इस एरिए पर अधिक ध्यान दें। 8 से 10 मिनट तक स्क्रब से मसाज करन के बाद पानी से चेहरा धो लें।
स्टीम दें
स्टेप 3 में आपको स्टीम लेना होगा। फेसियल की प्रकिया स्टीम के बिना अधूरी रहती है अतः इसे स्कीप न करें। इसके लिए एक पतीले में गर्म पानी लेकर तौलिये से अपने सर को कवर कर फेस पर पानी का स्टीम लें। आपको स्टीम 6 से 8 मिनट तक लेना होगा।
ये मास्क आपको कुछ ही दिन में दिखाएंगे अपना जादू
टोनिंग
ब्लैकहैड और वाइटहेड निकालने के लिए ट्वीज़र का उपयोग करें। इस दैरान किल मुहासों पर ट्वीज़र का प्रयोग न करें। फिर चेहरा अच्छी तरह साफ करने के बाद टोनर लगाएँ।
फेस मास्क
टोनिंग के बाद अंतिम स्टेप में फेस मास्क लगाएं। इसके लिए आप किसी फल का पल्प निकालकर फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे 20 मिनट तक यूँ ही चेहरे पर लगा रहने दें। जब यह सूख जाए तो चेहरा धो लें। इसके बाद चेहरे पर गुलाबजल लगाएं। 24 घंटे बाद आपको चेहरे पर फर्क दिखाई देगा
आलू से भगाएं चेहरे के स्पॉट, पाएं निखार ऑन द स्पॉट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gAmHdt
Comments
Post a Comment