sss

; //]]>

‘पद्मावती’ के गाने ‘घूमर’ में ऐसा होगा दीपिका का अंदाज, तस्वीरें वायरल - Khabar NonStop

padmavati

मुंबई। साल 2017 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पद्मावती’ का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली अपनी फिल्मों के भव्य सेट डिजाइन के लिए जाने जाते हैं। खबर है कि आज इस फिल्म का पहला गाना घूमर रिलीज होने वाला है, जो दीपिका पादुकोण यानी पद्मावती पर फिल्माया गया है। यह एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण द्वारा किए गए अब तक के मोस्ट चैलेंजिंग डांस में से एक है।

क्या कह रही हैं ‘खिलजी’ की ऑंखें…

इस गाने को फेमस सिंगर श्रेया घोसाल ने आवाज दी है और और इस फिल्म का म्यूजिक खुद डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने दिया है। बताया जा रहा है दीपिका पादुकोण ने इस सीक्वेंस के लिए फेमस घूमर एक्सपर्ट ज्योति डी तोमर से डांसिंग स्किल सीखे हैं। बता दें कि ज्योति एक घूमर स्कूल चलाती हैं, जिसका निर्माण संतरामपुर की दिवंगत पद्मश्री एचएच राजमाता गेवेरदन कुमारीजी ने किया था। बताया जा रहा है कि इस गाने को ट्रेडिशनल राजपुताना लुक दिया गया है।

padmavati

अगर सूत्रों की मानें तो, इस डांस को परफॉर्म करना दीपिका के लिए काफी मुश्किल भरा था। हालाँकि उन्होंने बहुत जल्दी इस डांस से सम्बन्धित स्टेप्स सीख लिए थे। खबर है कि इस गाने को शूट करते हुए दीपिका ने 66 बार घुमाव लिए हैं। साथ ही साथ इस गाने के लिए दीपिका ने हैवी ज्वैलरी और भारी भरकम कॉस्टयूम पहना हुआ है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xnsJEx

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop