sss

; //]]>

स्मार्ट सिटी की रेस में शामिल होगा मेरठ ? - Khabar NonStop

Meerut News

मेरठ। मेरठ स्मार्ट सिटी की रेस से 3 बार बाहर हो चुका है। लेकिन मेरठ नगर निगम ने भी हार नहीं मानी है। यही कारण है कि मेरठ को स्मार्ट सिटी की चौथी रेस में शामिल कराने के लिए नगर निगम तैयारियों में जुट गया है। गुरुवार को नगर निगम की एक टीम मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची और वहां साफ-सफाई का जायजा लिया।

नगर निगम की टीम ने अपर नगरायुक्त ए.एच. कर्नी के नेतृत्व में आज मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान नगर निगम की टीम ने स्टेशन अधीक्षक आर.पी शर्मा से बातचीत कर स्टेशन की साफ-सफाई का जायजा लिया। स्टेशन अधीक्षक ने शहर में ड्रेनेज वाटर सिस्टम में सुधार, कूड़ा निस्तारण में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने की वकालत की।

मथुरा में श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

वहीं स्टेशन पर साफ-सफाई के लिए अपना सुझाव देते हुए स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि स्टेशन परिसर के बाहर दुकानदार, होटल संचालक सभी दुकान और होटल के बाहर ही कूड़ा डाल देतें है। ऐसे मे नगर निगम को एनजीटी के नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। जिसके जवाब में नगर निगम अधिकारियों ने दोषियों पर 20000 रुपए जुर्माना लगाने की बात कही।

मुरादाबाद से लश्कर आतंकी गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xs9qd7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop