आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों ने मांगा भीख, नहीं मनाएंगी दीपावली - Khabar NonStop
मऊ जिले में मांग पुरी नही होने से नाराज हो कर आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों ने भीखारी बन घूम-घूम कर भीख मांगा है। गीत के माध्यम से भीख मांग कर अपनी मांग पुरी करने की लिए आवाज उठाया है। साथ ही सरकार को चेतावनी भी दिया है कि अगर उनकी मांग पुरी नहीं की जायेगी तो वो अगामी दीपावली का पर्व नहीं मनाएंगी।
आगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान
दरअसल, आंगनबाड़ी कार्यकत्रीयों ने कलेक्ट्रेट में मांग पुरा नहीं होने पर भीखारी का रुप धारण कर लिया और भीख मांग कर शासन प्रशासन का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया है। आगनवाड़ीयों ने कलेक्ट्रेट परिसार में चारों तरफ घूम-घम कर भीख मांगाा। साथ ही कलेक्ट्रेट में मौजूद लोगों ने कार्यकत्रीयों को भीख रुपये में अपना अंश दान किया। भीख मांगते समय आगनवाड़ीयों ने कहा कि महंगाई चरम पर है और जो मानदेय हमें मिलता है उससे हमारे घर का खर्च नहीं चल पा रहा है। आंगनबाड़ीयों कार्यकत्रीयों को उनके काम के अलाव केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में भी काम लिया जाता है और उसका मानदेय भी नहीं मिलता है। इसलिए हमारी मांग है कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार हमारे मानदेय अट्ठारह हजार रुपये करे। साथ ही हर योजना और मिशन में काम करने पर उसका मानदेय अलग से दिया जाये। साथ ही चेतावनी दिया कि अगर हमारी मांग नहीं पुरी हुई तो हम इस बार दीपावली का पर्व नहीं मनाएंगी। इसके बाद भीख मांगने के बाद डीएम कार्यालय पहुँच कर अपना मांग पत्र डीएम के माध्यम से सीएम को सौंपा। मांग पत्र प्राप्त कर सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि इनकों जो मानदेय मिलता है, वह समय से दिया जायेगा और उनकी मांग को शासन के समझ पेश किया गया है। वह अब त्योहार मनायेगी की नहीं ये उनके निर्णय पर निर्भर करता है।
आगनबाडी केन्द्रों का डीएम ने लिया जायजा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2hFBAdY
Comments
Post a Comment