sss

; //]]>

दीपावली से पहले घरों में छाया मातम - Khabar NonStop

road accidents

भिलाई। दीपावली के माहौल के बीच सड़क दुर्घटनाओं में 3 लोगों की मौत होने की खबर है। तीनों लोग अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में मौत का शिकार हुए। तीनों ही दुर्घटनाएं बुधवार तड़के हुए। दो दुर्घटनाएं ट्विनसिटी भिलाई/दुर्ग में हुई जिसमें दो लोगों की मौत हुई और तीसरी दुर्घटना कांकेर में हुई जिसमें महिला सरपंच की मौत हो गई।

ITBP के जवान अनोखे ढंग से मनायेंगे दिवाली

भिलाई-

भिलाई के अंजोरा महमरा मोड़ पर यह दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में भिलाई के शिवाजी नगर के रहने वाले रिजन बैलू (32) की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीँ इसी दुर्घटना में अभिषेक रावलानी और अभिषेक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

कोरबा: निर्माणाधीन पुल गिरने से एक मजदूर की मौत, तीन घायल

दूसरी दुर्घटना भिलाई में चंद्रा मौर्या अंडर ब्रिज के पास हुई। इसमें सेक्टर 6 निवासी रेलवे के लोको पायलट किशोर देशमुख की मौत हो गई। दूसरे लोको पायलट उमाकांत सिन्हा की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। वहीं साथ में दूसरी बाइक पर चल रहे असिस्टेंट लोको पायलट हरीश देशमुख गंभीर रूप से घायल हैं।

गायत्री परिवार ने 7 नक्सल प्रभावित जिलों को लिया गोद

कांकेर-

वहीं कांकेर जिले में हुई एक दुर्घटना में एक महिला सरपंच की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में ग्राम पंचायत कोड़ागांव निवासी राखी नाग की मौत हो गई। राखी कोड़ागांव की सरपंच थीं और वह नई कार खरीद कर अपने पति के साथ रायपुर से लौट रहीं थी। इसी दौरान उन्हें झपकी आ गई और उनकी कार एक खड़े ट्रक में जा घुसा। कार को गजेन्द्र खुद चला रहे थे।

पुलिस की छापेमारी में 50 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2x5hujW

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop