अलीगढ़ पुलिस ने किया लूट का खुलासा - Khabar NonStop
अलीगढ़- थाना बरला क्षेत्र में गत 21 सितम्बर को गांव इज्जतपुर के निकट बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तहसील अतरौली में तैनात लेखपाल मकरध्वज से नगदी, दो मोबाइल फोन लूट लिये थे। पुलिस ने लूट की घटना को चुनोती के रूप में लिया और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। 9अक्टूबर की रात्रि थानाध्यक्ष वीपी गिरी को आलमपुर पुलिया पर बदमाशों की सूचना मिली। इसके बाद थानाध्यक्ष मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर बदमाशो की घेराबंदी कर आत्मसमर्पण के लिये ललकारा तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्यवाही करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस, लूटा गया एक फ़ोन, ढाई हजार रुपये आदि समान बरामद किया है। बदमाशों का एक साथी बाइक लेकर फरार हो गया है, लूटेरों ने अन्य कई घटनाओं का इकबाल किया है। यह लूटेरे युवा हैं और अपने साथ स्कूली बैग में किताब के बीच तमंचा रखते थे। चैकिंग के दौरान अपने आपको छात्र बताकर कभी स्कूल से या ट्यूशन पढ़ कर आने की बात करते थे।
बदमाशों ने बुजुर्ग महिला पर वार कर लूट को दिया अंजाम
मकरध्वज ने बताया कि वह गत 21 सितम्बर को अतरौली से बाइक द्वारा अपने गांव अपनी माँ के पास जा रहा था, जैसे ही मैं गांव इज्जतपुर के पास पहुंचा तो वहाँ खड़े तीन बदमाशों ने मुझसे 14 हजार रुपये ओर दो मोबाइल फ़ोन लूट लिए पकड़े गए बदमाशों को मैने पहचान लिया है।
हापुड़ पुलिस ने किया लूटेरों का पर्दाफाश, 4 लाख बरामद
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g9GDqs
Comments
Post a Comment