sss

; //]]>

हमे अफगानिस्तान में भारत की मदद की जरुरतः अमेरिका - Khabar NonStop

America

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से नई अफगानिस्तान नीति की घोषणा की है। तब से ही अमेरिका की कोशिश है कि अफगानिस्तान में भारत बड़ा रोल निभाए। हालांकि भारत ने अफगानिस्तान में अपनी सेना उतारने से तो इंकार कर दिया है। अब एक बार फिर अमेरिका ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है।

‘अमेरिका को भारत की जरुरत’

दरअसल अमेरिका-भारत मैत्री परिषद द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निक्की हैली ने कहा कि अमेरिका को अफगानिस्तान में भारत की जरुरत है। निक्की ने कहा कि भारत और अफगानिस्तान क्षेत्र में अच्छे पड़ोसी और साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका, अफगानिस्तान में खासतौर पर आर्थिक और विकास के क्षेत्र में मदद के लिए भारत की और देख रहा है।

पाकिस्तान इकॉनमी डूबने के कागार पर, सेना-सरकार आमने-सामने

पाकिस्तान पर सख्त

इस दौरान निक्की हैली का पाकिस्तान के प्रति रुख सख्त ही रहा। वहीं निक्की हैली ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी विकसित करने की बात भी कही। बता दें कि अफगानिस्तान में भारत की मौजूदगी का पाकिस्तान पहले से ही विरोध करता रहा है। ऐसे में निक्की हैली का ताजा बयान पाकिस्तान के लिए झटका हो सकता है।

अफगानिस्तान में फिदायीन हमला, 15 की मौत



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gODCsw

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop