sss

; //]]>

ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत सचिव को पीटा - Khabar NonStop

Minor boy raped in bulandshahr

 

बुलंदशहर । औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव दौलताबाद-रामगढ़ के ग्राम प्रधान और सपा छात्रसभा के जिलाध्यक्ष ने मंगलवार की दोपहर ग्राम पंचायत सचिव की पंजाब नैशनल बैंक लखावटी में लात-घूंसों से पिटाई कर दी। प्रधान ने पिटाई इसलिये की कि ग्राम प्रधान के कहने पर पंचायत सचिव ने चैक काटने से साफ इंकार कर दिया था। वहीं इस मामले में पीड़ित ने ग्राम प्रधान के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

प्रेमिका की चाल उसी पर पड़ी भारी, प्रेमी गिरफ्तार

बता दें कि लखावटी ब्लाक मुख्यालय पर तैनात लोकचंद दौलताबाद-रामगढ़ में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर नियुक्त है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत गांव रामगढ़ में इन दिनों शौचालयों का निर्माण चल रहा है। ग्राम पंचायत सचिव लोकचंद ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि दौलताबाद-रामगढ़ ग्राम प्रधान और सपा छात्रसभा का जिलाध्यक्ष ठाकुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने रामगढ़ गांव में गांव के बीचों-बीच रास्तों में एक लाभार्थी का शौचालय बनवाया था।

जिले के अधिकारियों ने बच्चों को दिया गिफ्ट, खिले चेहरे

ग्राम प्रधान जबरन रास्ते के शौचालय और अधूरे पड़े शौचालयों के फर्म के नाम चैक कटवाना चाह रहा था। चैक काटने से साफ इंकार करने पर बौखलाए ग्राम प्रधान ने पंजाब नेशनल बैंक लखावटी में सचिव के साथ अंदर घुसकर लात-घूंसों से पिटाई कर दी। मारपीट करने के बाद ग्राम प्रधान मौके से फरार हो गया। वहीं पीड़ित सचिव ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एसओ औरंगाबाद पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की।

शौचालय घोटाला में जांच अधिकारी ने फर्जी बयान दर्ज कर तैयार की रिपोर्ट

इस मामले में एसओ औरंगाबाद तेज सिंह ने बताया कि, पीड़ित ग्राम पंचायत सचिव लोकचंद की तहरीर के आधार पर आरोपी ग्राम प्रधान ठाकुर धर्मेन्द्र प्रताप सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2il1OXb

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop