नीतीश बहुत बड़ा डरपोक हैः लालू प्रसाद - Khabar NonStop
राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी खुद की पहचान अब खो दी है। अब चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन अगले सात जन्म तक उनके साथ नहीं होंगे।
RIP भाजपा का विकासः लालू प्रसाद यादव
लालू प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहारियों को नीचा दिखाया है। हाथ जोड़कर प्रार्थना करे रहे थे कि पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय दर्जा दे दीजिए लेकिन पीएम मोदी ने उनको महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार पीएम मोदी की प्रशंसा कर रहे हैं और मुझे आशंका है कि सृजन घोटाले में सीबीआई को बड़ा सबूत हाथ लगा है। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां अगर बुलाती हैं तो हम उपस्थित होते ही हैं, सीबीआई के बुलावे पर गए थे, सीबीआई ने इज्जत दिया।
नीतीश बहुत बड़ा डरपोक है। सृजन घोटाले में नाम आने से भाग गया। जनादेश की डकैती कर जनता को धोखा दिया है।सात जन्म में भी उसे साथ नहीं मिलायेंगे
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 16, 2017
बिहार में “थू-थूशासन” हैः लालू प्रसाद यादव
इससे पहले लालू ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि रविवार का दिन और हजामत, ये तथाकथित बनावटी चाय वाले की नहीं, दूध वाले की निखालस शुद्ध देसी शैली है…एकदम ओरिजिनल।
रविवार का दिन और हजामत। ये तथाकथित बनावटी चाय वाले की नहीं दूध वाले की निखालस शुद्ध देसी शैली है। एकदम ओरिजनल http://pic.twitter.com/QvvNhskKV2
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) October 15, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xK78u3
Comments
Post a Comment