sss

; //]]>

पर्यटन मंत्री ने अस्पताल में घायल स्विस कपल से की मुलाकात - Khabar NonStop

injured Swiss couple

नई दिल्ली। भारत में घुमने आये स्विटजरलैंड के रहने वाले क्वेंटिन जेरेमी क्लार्क और उनकी दोस्त मेरी द्रोज के साथ फतेहपुर सीकरी में कुछ लोगों ने झगड़ा कर लिया था। घटना के बाद पुलिस ने इन्हें दिल्ली भेजकर अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। इस घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को शीघ्र करवाई के निर्देश दिए थे।

देश के 14 स्मारकों समेत दिल्ली के 5 स्मारक निजी कंपनियों की गोद में

केन्द्रीय पर्यटन मंत्री अस्पताल में मिले

इस घटना के बाद पर्यटन और विदेश मंत्रालय ने भी रिपोर्ट मांगी थी। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने योगी सरकार से इस मामले की रिपोर्ट मांगी थी। उन्होनें मंत्रालय के अधिकारियों को निर्देश दिया था कि घायल युगल से मिलकर उनका हाल चाल लें। केन्द्रीय पर्यटन मंत्री केजे अलफोंस भी शनिवार को स्विटजरलैंड के इस घायल युगल से मिलने अस्पताल पहुंचे।

अब दिल्ली रेलवे का हर साल बचेगा 421.4 लाख रूपया, जाने कैसे

क्या है मामला

बता दें कि स्विट्जरलैंड के रहने वाले क्वेंटिन जेरेमी क्लार्क और उनकी दोस्त मेरी द्रोज भारत घूमने आए थे। आगरा के फतेहपुर सीकरी में घूमने के दौरान कुछ स्थानीय युवकों से उनका विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी युवकों ने स्विस जोड़े पर पत्थरों से हमला कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और विदेशी सैलानियों को अस्पताल पहुंचाया।

‘मृत’ व्यक्ति को प्रशासन ने दिया जंतर-मंतर से हटने का नोटिस



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zX4yyg

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop