महिला की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितयों में मौत - Khabar NonStop
बुलंदशहर में एक महिला की घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितयों में ईट से सिर पर हमला कर हत्या कर दी गयी। मृतका के पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फिल्हाल, मृतका के पति ने पुलिस को अज्ञात हत्यारों के विरूद्ध तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में रिर्पोट दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।
कलयुगी बेटे ने बेरहमी से की मां की हत्या
दरअसल, मामला बुलंदशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के महावतपुर गढी गांव का है। बीती रात सोनी अपने कमरे में सो रही थी और पति घर में सोने के लिए गया था। बता दें कि, शुक्रवार की सुबह बच्चे सोकर उठे तो खाट पर सोनी का लहुलूहान अवस्था में पड़ा हुआ शव देखा। शव देखने के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने मृतका के पति नरेश और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। पुलिस ने नरेश की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के विरूद्ध रिर्पोट दर्ज की है।
अज्ञात हमलावर ने महिला की गोली मारकर की हत्या
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gNrETB
Comments
Post a Comment