‘दीपिका है आज की ड्रीम गर्ल’- हेमा मालिनी - Khabar NonStop
मुंबई। हाल ही में राम कमल मुखर्जी द्वारा लिखित बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी की जीवनी ‘बियांड द ड्रीम गर्ल’ का अनावरण करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की भाजपा सांसद और एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने जमकर तारीफ की। इस दौरान हेमा मालिनी ने कहा, “दीपिका वास्तव में एक प्रतिभाशाली और मेहनती कलाकार हैं।
सनी देओल के बारे हेमा मालिनी ने कही दिल छू जाने वाली बात
इसके साथ ही उन्होंने कहा ‘वे भाग्यशाली भी हैं कि उन्हें संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर के साथ काम करने का मौका मिला, जिन्होंने ‘पद्मावती’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी भव्य फिल्म बनाने के लिए एक शानदार बजट दिया।” उन्होंने आगे कहा, “मेरे समय में, मैंने ‘मीरा’ और ‘रजिया सुल्ताना’ जैसी फिल्में की, जिनके मेकर्स का बजट लगभग शून्य और मेरा मेहनताना दो हजार रुपये था।”
Now for fotos of the function. Pleasure to have had my all time favourite lovely @deepikapadukone launch #BeyondTheDreamgirl by @Ramkamal http://pic.twitter.com/OOU9CDkpLW
— Hema Malini (@dreamgirlhema) October 17, 2017
इस समारोह के दौरान, दीपिका पादुकोण ने दिवंगत फिल्ममेकर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा द्वारा हेमा को लिखा खत पढ़ा। इस पत्र में उन्होंने लिखा था, “आप अद्भुत हैं और अपने लंबे कैरियर में, आपने हमेशा अनुग्रह और गरिमा दिखायी है, ऐसा बहुत ही कम एक्ट्रेस कर पाती हैं।” इसके साथ साथ हेमा मालिनी ने दीपिका की तारीफ़ में यह भी कहा कि वह आज की ड्रीम गर्ल हैं। उनके काम की आज दुनिया दिवानी है। मेहनत के साथ साथ दीपिका नया और अलफ़ करने की चाह रखती हैं।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2kYjFnV
Comments
Post a Comment