sss

; //]]>

जब बेटे की वजह से बिग बी के सामने शर्मिंदा हुए सचिन… - Khabar NonStop

sachin tendulkar

मुंबई। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन 10 अक्टूबर को 75 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हर सेलेब्स ने उनके साथ अपने किस्सों को शेयर किया। हालाँकि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने जो किस्सा बताया, वह बेहद दिलचस्प है। दरअसल उन्होंने बताया कि एक बार किस तरह उन्हें अपने बेटे अर्जुन की अजीब शरारत के कारण अमिताभ बच्चन के सामने शर्मिंदा होना पड़ा था।

बेटे अभिषेक ने पापा अमिताभ को इस अंदाज में किया बर्थडे विश

इस बारे में सचिन ने बताया, ‘जब अर्जुन डेढ़ साल का था, जब यह वाकया हुआ। मैं और अमिताभ बच्चन एक टीवी एड की शूटिंग कर रहे थे। अर्जुन हमारी गोद में बैठा संतरा खा रहा था और जैसे ही अर्जुन का संतरा खत्म हुआ, उसने अमिताभ के कुर्ते से अपने हाथ पोंछ दिए। ये सब देखकर मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं। उस समय मैं काफी शर्मिंदा हो गया था।’

sachin-tendulkar

इसी कड़ी में सचिन ने आगे कहा, मैं बहुत छोटा था, तब मैं सिर्फ अमिताभ बच्चन साहब की फिल्म देखने लिए सिनेमाघर में जाता था। मुझे सबसे ज्यादा उनका एक्शन पार्ट पसंद है।’ भले ही बात सचिन के बच्चे की हो लेकिन ऐसे में देखा जा सकता है कि सचिन अमिताभ बच्चन की कितनी इज्जत करते हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g8C3F2

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop