sss

; //]]>

भूमाफियाओं के अवैध कब्जे को लेकर समाजसेवी ने किया धरना प्रदर्शन - Khabar NonStop

Mau

मऊ-भू-माफियाओं पर अंकुश लगाने को लेकर प्रदेश सरकार ने जिले में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स गठित करने का निर्देश दिया था। इसके तहत मऊ जिले की सभी चार तहसीलों में एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस और राजस्वकर्मियों की संयुक्ट टीम बनाकर टास्क फोर्स गठित की गयी। वहीं, जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम बनी। इसके बावजूद शहर से लेकर गांव तक भू-माफिया सरकारी, गैर सरकारी भूमि पर दबंगई से कब्जा किए हुए हैं। प्रशासन की ओर से कार्रवाई के नाम पर नाममात्र के लोगों के विरुद्ध प्रशासन आंशिक कदम उठा सका है। जिले में अब तक 305 भू-माफिया चिन्हित किए जा चुके हैं। लेकिन कार्ऱवाई अभी मात्र 16 लोगों पर हुई है। जबकि अन्य के विरुद्ध जांच पड़ताल चल रही है।

प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वाले के साथ ही शहर से लेकर गांव तक सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के साथ ही निजी भूमि पर किसी व्यक्ति विशेष या दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया था, इसके बावजूद भी एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स फ्लॉप ही साबित हुई है। सार्वजनिक भूमि और तालाबों की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर समाजसेवी छोटे लाल गांधी सहित कई समाजसोवी संगठनों ने जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालिन धरना प्रदर्शन शुरु किया है। सामजसेवी की माने तो जल संचयन हेतू सार्वजनिक तालाबों से अवैध कब्जा हटाने के लिए न्यायालय ने आदेश दिया हैं। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक भूमि से भू-माफियाओं का अवैध कब्जा हटाने के एंटी भू माफिया टास्क फोर्स का गठन किया है। इसके बावजूद भी भू-माफियों पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही प्रशासनिक अधिकारी नहीं करते हैं। केवल कागजी खानापूर्ति कर शासन के आदेशों को पलीता लगा रहे है। फिलहाल, समाजसेवी का धरना प्रदर्शन अवैध कब्जे को लेकर अनिश्चितकालिन है।

भू-माफिया से तंग आकर, राष्ट्रपति से की इच्छा मृत्यु की मांग

जिला प्रशासन द्वारा डीएम के नेतृत्व में जनपद से लेकर तहसील स्तर पर पुलिस टीमों और राजस्व कर्मीयों की संयुक्ट टीम मिला कर एंटी भू माफिया टास्क फोर्स बनाई गयी है। टीम ने 305 भू-माफियाओं को भी चिन्हित किया हैं। लेकिन अभी तक मात्र 16 ही भू-माफियाओं के खिलाफ ही कार्यवाही की गयी है। इसके बाद बाकि भू-माफिया अपने मंसूबों में कामयाब हो कर सार्वजिन भूमि और तालाबों पर अवैध कब्जा जमाये हुए हैं। डीएम श्रषिरेन्द्र कुमार की माने तो शासन की मंशा के अनुसार एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स काम कर रही है। भू-माफियाओं को चिन्हित कर कार्यवाही की जा रही है। वहीं, समाजसेवी के आंदोलन पर डीएम ने कहा कि, समाजसेवी हर जगह पर गुहार लगाता है, लेकिन मेरे पास नहीं आता है। खैर, कुल मिला कर शासन और न्यायालय के लाखों आदेशों के बावजूद भी जिले में भू-माफिया सक्रिय हैं। सार्वजनिक भूमि, तालाबों और गरीबों की भूमि पर भू-माफिया अवैध कब्जा कर निर्माण कर अपने मंसूबे में सफल हो रहे है।

भू-माफिया पवन सिंह गिरफ्तार, तस्वीरों में देखिये कैसे जीता था रॉयल जिंदगी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zivEzu

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop