sss

; //]]>

यमुना एक्सप्रेस-वे बेचेगा जेपी ग्रुप ! - Khabar NonStop

Yamuna Expressway

नई दिल्ली। भारी वित्तीय समस्याओं से घिरा जेपी ग्रुप यमुना एक्सप्रेस-वे बेचने पर विचार कर रहा है। बता दें कि जेपी ग्रुप को होम बायर्स का पैसा लौटाना है, ऐसे में जेपी ग्रुप अपने महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट यमुना एक्सप्रेस-वे को बेचकर होम बायर्स के पैसे लौटाएगा।

सुप्रीम कोर्ट से मांगी इजाजत

बता दें कि जेपी ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर यमुना एक्सप्रेस-वे बेचने की इजाजत मांगी है, ताकि वह इस पैसे से होम बायर्स के पैसे लौटा सके। अब यदि सुप्रीम कोर्ट इसकी इजाजत दे देता है तो हो सकता है कि यमुना एक्सप्रेस-वे जल्द ही किसी और कंपनी के हाथ में चला जाए। माना जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेस-वे का सौदा 2500 करोड़ रुपए में हो सकता है। इस सौदे से जहां जेपी ग्रुप को झटका लगेगा, वहीं होम बायर्स को राहत मिलने की उम्मीद है।

23 अक्टूबर को होगी सुनवाई

अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 23 अक्टूबर को होनी है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जेपी ग्रुप से 2000 करोड़ रुपए जमा कराने का आदेश दिया है। ताकि 32000 होम बायर्स को राहत दी जा सके।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yfWjj6

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop