बदमाशों ने बुजुर्ग महिला पर वार कर लूट को दिया अंजाम - Khabar NonStop
अलीगढ़-बेसवा के किला गाँव में बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को चाकुओं से गोदकर की लूट की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल, किला गाँव में रात्रि करीब एक बजे बदमाशों ने शांति देवी पत्नी जयाराम शर्मा निवासी किला बेसवा के घर धावा बोल दिया जब घर के बुजुर्ग पति-पत्नी ही सो रहे थे। कमरे में सो रही बुजुर्ग महिला शांति देवी को बदमाशों ने बुरी तरह चाकुओं से प्रहार कर गोद डाला और गले मॆं पहनी जंजीर, कुंडल, पजेब व नकदी को लेकर फरार हो गये ।
हापुड़ पुलिस ने किया लूटेरों का पर्दाफाश, 4 लाख बरामद
जब इस मामले के बारे में आसपास के लोगों को पता लगा तो बुजुर्ग के घर पर भीड़ जुटने लगी। इसके बाद लोगों ने घटना की सुचना तुरंत 100 नम्बर की पुलिस को दी लेकिन सुचना के 1 घंटे बाद 100 नम्बर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मामले की जांच में पता चला कि बदमाश छत के सहारे बरामदे में कूदें थे और वारदात को अंजाम देकर छत से ही फरार भी हुए। बताया जा रहा है कि सोमवार की महिला का पति पेंशन लेकर आया था जिससे उनके घर का खर्च चलता है।
मऊः महिला प्रधान के साथ छेड़खानी और लूट
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wKjVrR
Comments
Post a Comment