sss

; //]]>

उत्तर कोरिया कर रहा एक और बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की तैयारी - Khabar NonStop

North Korea

कोरियाई प्रायद्वीप में युद्ध की आशंका बढ़ती ही जा रही है। एक ओर अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास में लगा है। वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया अब बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च करने की तैयारी में है। यह जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट में कही गई है। हाल ही में अमेरिका दक्षिण कोरिया के साथ विमान के जरिए युद्धाभ्यास किया था जिसपर उत्तर कोरिया ने नाराजगी जतायी थी।

UAE ने उत्तर कोरिया के नागरिकों को वीजा देने पर लगायी रोक

उत्तर कोरिया ने अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपग्र से ली गई तस्वीरों में दिखाई देता है कि प्रक्षेपकों पर स्थापित बैलिस्टिक मिसाइलों को प्योंगयांग और उत्तरी फ्योंगान प्रांत में हैंगरों से बाहर ले जाया जा रहा है। खबरों के मुताबिक अमेरिका और दक्षिण कोरिया को शक है कि उत्तर कोरिया अमेरिका सीमा में पहुंचने की क्षमता रखने वाली मिसाइलों का प्रक्षेपण करने की तैयार कर रहा है।

‘पाकिस्तान ने कई साल अमेरिका का फायदा उठाया’

अमेरिकी नौसेना ने बताया कि अमेरिका और दक्षिण कोरिया आने वाले दिनों में एक बड़े नौसेना अभ्यास की शुरुआत करेंगे। ये अभ्यास उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों के खिलाफ अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने के लिए किया जाएगा। उत्तर कोरिया के हथियार कार्यक्रमों के कारण पिछले कुछ महीनों में तनाव काफी बढ़ गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xFszrr

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop