मैगी मसाला अब बाहर से नहीं घर पर बनाएं - Khabar NonStop
मैगी की खुशबू किसी को भी अपनी ओर आकर्षक कर लेती है। मैगी में सबसे अहम हिस्सा उसका चटपता मसाला हेाता है जो कि टेस्टी फ्लेवर देता है। सबसे जरुरी बात ये है की इसको आप घर पर भी बना सकते हैं।
अपने बच्चों को कराएं इस लजीज टेस्ट से रुबरु
सामग्री
1½ चम्मच प्याज पाउडर, 1½ चम्मच लहसुन पाउडर, 1½ चम्मच धनिया पाउडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ चम्मच हल्दी, 1 चम्मच जीरा पाउडर, 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर, ¼ चम्मच मेथी पाउडर, ½ चम्मच अदरक पाउडर, 1 आधा चम्मच गरम मसाला, 4 चम्मच चीनी, 2 चम्मच रेड चिली फ्लेक्स, 1 चम्मच मकई का आटा, ½ चम्मच अमचूर पाउडर, 1½ आधा चम्मच नमक।
ऐसे करें तैयार
सबसे पहले आप ऊपर दी हुई सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्सी में डाल कर ग्राइंड कर लें। फिर जब भी नूडल्स बनाएं तब उसमें यही मसाला 2 चम्मच डालें। अगर आपको काफी स्पाइसी खाना पसंद हो तो यही मसाला थोड़ा और बढ़ा दें। इसे अच्छी तरह से मिक्स करें और नूडल्स पका कर मजे से खाएं।
अपने खास दिन पर जरुर बनाएं नारियल का हलवा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yN0CBO
Comments
Post a Comment