sss

; //]]>

पुरानी रंजिश के चलते खरखौदा में मर्डर - Khabar NonStop

 murder

मेरठ। मेरठ के खरखौदा थानाक्षेत्र के घोसीपुर में घेर में सो रहे एक बुजुर्ग की गोलियों से भूनकर हत्या का दी गई, वारदात से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या का कारण आपसी रंजिश बताई जा रही है।

आतिशबाज़ी को लेकर दो पक्षो में मारपीट, हंगामा

सोते समय बदमाशों ने गोलियों से भूनकर की हत्या

दरअसल, खरखौदा थानाक्षेत्र के घोसीपुर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय जहुरददीन उर्फ मुन्ना अपने घेर में सोए हुए थे, रात के समय बदमाशों ने गोलियों से भूनकर उनकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी सुबह उस वक्त हुई जब जहुरद्दीन का बेटा घर से घेर में आया। पिता की लाश देखकर उसके होश उड़ गए। जिसके बाद घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

पुलिसकर्मियों को मिला दिवाली तोहफा

पुलिस ने बॉडी को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, जांच शुरू

मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि रंजिश के चलते गांव में पहले भी कई हत्यांए हो चुकी हैं। मृतक का एक बेटा पहले ही जेल में बंद है। सबसे बड़ी बात ये है कि एक के बाद एक हत्या होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करता है। उधर, एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

खरखौदा पुलिस ने अंतर्जनपदीय गैंग के दो लुटेरे धर दबोचे



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2irVj4V

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop