छोटी दिवाली: मुस्लिम महिलाओं ने दिया एकता का संदेश - Khabar NonStop
धर्म के नाम पर कोई कितना भी बांटने की कोशिश करें लेकिन कहीं न कही कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इन सबके बावजूद ऐसा उदहारण सामने रखते हैं। वाराणसी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम की आरती कर लोगों को एकता का संदेश दिया।
दरअसल, बुधवार को हनुमान जयंती और छोटी दिवाली के मौके पर मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से श्रीराम महाआरती का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में जुटी मुस्लिम महिलाओं ने पातालपुरी मठ के महंत बालकदास की मौजूदगी में थाली को विधिवत सजाकर आरती की। यही नहीं इसके बाद फूल में श्री राम लिखने के बाद उर्दू में रचित हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया।
बता दें कि, इस आयोजन के मौके पर उर्दू में लिखी श्री राम की आरती और श्री राम प्रार्थना पुस्तक का लोकार्पण किया गया। वहीं, मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि, ‘भगवान राम हमारे पूर्वज हैं। हम धर्म और नाम बदल सकते हैं, लेकिन अपने पूर्वज को कैसे बदल दें। दिवाली पर श्रीराम की आरती से जहां हिन्दू-मुसलमानों के बीच की खाई भरती है, वहीं इस्लाम की उदारता भी सबके सामने आती है।’ इस कार्यक्रम के माध्यम से सभी को भी चारे का संदेश बतो मिलता ही है साथ भारत की विभिन्नता में भी एकता का संदेश भी उजागर होता है।
मूक-बधिर और असहायों के साथ पुलिस ने मनाई दिवाली
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2x5Xo97
Comments
Post a Comment