नियंत्रित करना है वजन, तो इन हिस्सों पर डाले दबाव - Khabar NonStop
आज के समय में जहाँ मोटापा तेजी से फैल रहा है वही लोगों में स्लिम-ट्रिम बनने की चाहत भी तेजी से बढ़ रही है। हर कोई चाहता है कि उनका बॉडी शेप मेनेटन रहे और उन्हें खाने पीने से भी कोई कॉम्प्रमाइज न करना पड़े। अगर आप भी बिना कोई परेशानी उठाएं और अपने रोजना के शेड्यूल में बदलाव लाए मोटापा कम करना चाहते हैं तो इसमें एक्यूप्रेशर आपकी मदद कर सकता है। जी हाँ बॉडी के कुछ विशेष हिस्सों पर नियमित प्रेशर डालकर वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। तो आइए जाने किन हिस्सों पर दबाव डालने से दिखेंगें अच्छे परिणाम।
कान
कान के सबसे आगे के भाग को अपने अंगूठे से हल्का हल्का दबाएं। दरसल तीन मिनट तक कान के मांसल स्लैप भाग को प्रैस करने से काफी फायदा होता है। यदि आप नियमित रूप से ऐसा करें तो आपकी भूख कम हो जाएगी और वजन कम होने लगेगा।
अब अस्थमा पर काबू पाना होगा आसान, जानें कैसे
घुटना
घुटने पर एक्यूप्रेशर का प्रयोग करके आप अपने पाचनतंत्र को तो बेहतर बना ही सकते हैं साथ ही मासिक धर्म की अनियमितता और असुविधा से भी छुटकारा पा सकते हैं। यह प्रैशर पॉइंट घुटने के गोलाकर हिस्से से 5 सें.मी नीचे तथा मध्य केंद्र से थोड़ी दूर, पैर के बाहर की ओर मौजूद है।
अपर लिप
ऊपर के होंठ एवं नाक के मध्य भी ऐसा ही केंद्र बिन्दू है। तो अब जब भी आपको भूख या चिंता सताए तो इस मध्य बिंदू पर 1 से 5 मिनट तक प्रैशर दालें। इस वजन घटाने के मुख्य एक्यूप्रेशर में से एक माना जाता है।
महिलाएं यूरिन इन्फेक्शन से बचें ऐसे…
कोहनी
कोहनी के एक्यूप्रेशर पॉइंट को जानने के लिए, कोहनी के जॉइंट से अपने अंगूठे की चौड़ाई के बराबर की दूरी पर कोहनी से अंदर की ओर ले जाएं। इस पॉइंट को रोज अपने अंगूठे से कम से कम 1 मिनट के लिए प्रैस करें। इस भाग पर एक्यूप्रेशर के प्रयोग से आंत्र समारोह को बढ़ावा मिलता साथ ही पाचन तंत्र बेहतर होता है।
एंकल
यह एक्यूप्रेशर पॉइंट एंकल से बस 5 से.मी ऊपर होता है। यदि आप अपने अंगूठे से प्रतिदिन 1 मिनट तक इस पॉइंट पर प्रैशर डालें तो भी आपको वजन घटाने में मदद मिलेगी। लेकिन ध्यान रहे कि ये एक्यूप्रेशर गर्भवती महिलाओं को नही करना चाहिए।
क्या आप भी करते हैं शहद का इस्तेमाल? तो हो जाइये सावधान
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i37SU9
Comments
Post a Comment