sss

; //]]>

कभी ओम पुरी ने कहा था- ‘मेरा योगदान दिखेगा’ - Khabar NonStop

om puri

मुंबई। आज बॉलीवुड के दिवगंत महान कलाकार ओम पुरी जी का जन्मदिन है। बतात चलें कि इसी साल जनवरी के महीने में उनका आकस्मिक निधन हो गया था। आपको बता दें दुनिया छोड़ने से पहले उन्होंने कहा था कि उनका योगदान दुनिया छोड़ने के बाद नजर आएगा। फेमस स्टार ओम पुरी तो दुनिया से चले गए, लेकिन उनके यह शब्‍द हमेशा याद किए जाएंगे।

ओम पुरी की लास्ट मूवी को इस एक्टर ने किया पूरा

आपको जानकारी के लिए बता दें ओम पुरी ने 23 दिसंबर, 2016 को एक होटल में दिए अपने एक इंटरव्‍यू में कहा था, ‘मेरे दुनिया छोड़ने के बाद,  और युवा पीढ़ी में विशेष रूप से फिल्मी छात्र मेरी फिल्में जरूर देखेंगे’। याद हो कि वह बॉलीवुड सिनेमा में ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे हैं। यही कारण था कि उनके अचानक हुए निधन से सिनेमा की दुनिया काफी सदमे में थी।

ompuri_4

वहीं समानांतर सिनेमा से लेकर व्यावसायिक सिनेमा में अपने अभिनय की छाप छोड़ चुके ओम पुरी ने कहा था, “मेरे लिए वास्तविक सिनेमा 1980 और 1990 के दशक का था, जब श्याम बेनेगल, गोविंद निहलानी, बासु चटर्जी, मृणाल सेन और गुलजार जैसे फिल्म-निर्देशकों ने उल्लेखनीय फिल्में बनाईं’। ओम पुरी, निहलानी और बेनेगल के साथ ‘आक्रोश’, ‘अर्धसत्य’ और ‘तमस’ जैसी कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

पूर्व पत्नी से शादी करना चाहते ‌थे ओमपुरी, नंदिता पुरी से होने वाला था एक समझौता

साथ ही बता दें कि पद्मश्री की उपाधि से अलंकृत हो चुके ओम पुरी ने साल 1972 से मराठी फिल्म ‘घासीराम कोतवाल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘मिर्च मसाला’, ‘जाने भी दो यारो’, ‘चाची 420’, ‘हेराफेरी’, ‘मालामाल विकली’ जैसी कई फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ywGJx1

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop