कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष व वार्डों में मजबूत प्रत्याशी उतारेगी: नाफे अंसारी - Khabar NonStop
बुलंदशहर। शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक कैम्प कार्यालय ऊपर कोट पर हुई जिसकी अध्यक्षता शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर व संचालन अब्दुल नाफे अंसारी ने किया। बैठक में निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। कांग्रेस कमेटी के पदधिकारियों ने नगर निकाय चुनाव सम्भावित उम्मीदवारों के बारे अपने विचार प्रकट किये।
सीएम योगी आज ‘ताज’ का करेंगे दीदार, लगायेंगे झाड़ू
अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर का कहना
शहर अध्यक्ष सैय्यद मुनीर अकबर ने कहा कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव पूरी तैयारी से लडे़गी और वार्डों में सभासद के मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। कांग्रेस के सच्चे, पुराने कर्मठ कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़या जायेगा। पूर्व शहर अध्यक्ष अब्दुल नाफे अंसारी ने कहा कि 37 वार्डो में कांग्रेस के मजबूत उम्मीदवारों को उतारने के लिए कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता जी जान से लग जायें और कांग्रेस में लोगों को जोड़ने का काम करें ताकि निकाय चुनाव में अपनी पूर्ण भागीदारी निभाते हुए ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस के उम्मीदवारों को जिताया जा सके।
अध्यक्ष सुभाष गाँधी का कहना
दहेज़ के लिए 7 माह गर्भवती पत्नी की जमकर की पिटाई, मौत
इस मौके पर जिला अध्यक्ष सुभाष गाँधी ने कहा कि जो लोग अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ना चाहते है वो आपने बायोडाटा के साथ 5 वार्डो के जीताओं सभासदों के नाम अंकित कर शहर कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष को 27।10।2017 तक जमा करा दे। अन्यथा उसके बाद कोई विचार नही किया जायेगा। बैठक में चै0 श्यौपाल सिंह, पं0 चन्द्र शेखर ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर सच्चिानंद गौड़, रवि वर्मा, अंकित चै0, सुशील चैधरी, कैफी फैसल, राहुल गोविल, आर0पी0 गुप्ता, विजय सैन, कृष्ण कुमार वर्मा, चै0 नरेन्द्र सिंह, मनीश चतुर्वेदी, रूवेज राही, आस मौहम्मद, आबिद सैफी, महेश शास्त्री, पद्मा कुलश्रेष्ठ, अजय प्रताप सिंह, ब्रजेश शर्मा, केशव पंडित, नरेश कुमार शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
फर्जी कोतवाल से परेशान व्यापारी, एसपी सिटी से लगाई गुहार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lj3JMT
Comments
Post a Comment