श्रीदेवी की ड्रेस को लोगों ने बताया बेडशीट - Khabar NonStop
मुंबई। हाल ही में मुंबई में आयोजित हुए मामी फिल्म फेस्टिवल में जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत, हुमा कुरैशी, डायना पेंटी और कल्कि कोचलिन ने अपनी ड्रेस से दर्शकों का ध्यान खींचा। तो वहीं दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी की ड्रेसिंग थोड़ी निराशाजनक रही। ऐसा पहली बार नहीं है जब श्रीदेवी की स्टाइलिंग पर सवाल खड़े हुए हैं। पहले भी कई बार वे या तो ओवरसाइज्ड ड्रेस में दिखीं या फिर अजीब प्रिंट वाले ड्रेसेस में।
http://pic.twitter.com/VmA6G5ZXiM
— SRIDEVI BONEY KAPOOR (@SrideviBKapoor) October 13, 2017
आपको बता दें कि मामी फिल्म फेस्टिवल में श्रीदेवी ने अनामिका खन्ना का डिजाइन किया हुआ फ्लोरल प्रिंट पैंट मैचिंग के कफ्तान के साथ पहना। जिसकी तुलना बेडशीट से की गई। दरअसल उन्होंने इसके साथ मैचिंग का क्लच इस्तेमाल किया था। वहीं उनके इस लुक की सोशल मीडिया पर भी मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। सोशल मीडिया पर तो यह भी कहा गया कि इसी तरह की फ्लोरल प्रिंटवाली ड्रेस में कुछ दिल पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर नजर आई थीं। यह ड्रेस शायद उससे कॉपी हो सकती है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zro6Lb
Comments
Post a Comment