बिजनौर: त्योहार की भीड़ में लुटेरों ने सर्राफ को बनाया निशाना - Khabar NonStop
बिजनौर। नूरपुर-मुरादाबाद मार्ग पर शिवम ज्वेलर्स की दुकान पर बाईक सवार दो बदमाश ग्राहक की शक्ल में आये तथा दुकानदार को चकमा देकर लगभग 8 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और पीड़ित से जानकारी ली।
मिट्टी की ढांग गिरने से एक बच्चे की मौत, चार घायल
आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार
सर्राफ शीशराम सिंह यादव ने बताया कि दो बाइक सवार युवक कुछ समान देखने आये उन्होंने चांदी की अंगूठी ली बाद में वह सोने के आभूषण व चांदी के बर्तन गिलास आदि के बारे में मांग करने लगे दुकानदार ने अपने पास न होने की बात बोल कर मना कर दिया लेकिन लुटेरों ने किसी अन्य जगह से मंगा कर देने की मांग की जिसका फायदा उठाते हुए दोनों ने सर्राफ को बातो में उलझा कर सामने रखे बॉक्स से सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया और मौका मिलते ही बाइक लेकर फरार हो गए।
समृद्ध किसान सम्मेलन का हिस्सा बने प्रवीण तोगड़िया
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस कर रही पड़ताल
पुलिस ने घटास्थल पर पहुंच कर तथ्य जुटाने की कोशिश की आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को पुलिस की टीम जांच कर लुटेरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर की हत्या, जानें पूरा मामला
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zF2ACr
Comments
Post a Comment