मोबाइल स्टोर में चोरी का आरोपी गिरफ्तार - Khabar NonStop
बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम वोडाफोन के मिनी स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर दस नये मोबाइल बरामद भी किए हैं।
गन्ना किसानों की समस्या पर भड़की भारतीय किसान यूनियन
आरोपी को पकड़ा गया
नगर के वोडाफोन के मिनी स्टोर में हुई लाखों की चोरी का शुक्रवार शाम सीओ सिटी ने खुलासा कर दिया है। सिटी सीओ आईपीएस प्रमोद कुमार ने बताया कि एसओ औरंगाबाद तेज सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि बुलंदशहर-औरंगाबाद-गढ़मुक्तेश्वर हाइवे स्टेट स्थित पूठी नसीराबाद गांव के सामने खुटैल फार्म हाउस पर मिनी स्टोर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला युवक कहीं बाहर जाने की फिराक में खड़ा हुआ है।
11 गांव के लोगों ने हाइवे पर किया हंगामा
10 नई फोन बरामद
पुलिस ने तत्काल आरोपी की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और हिरासत में लेकर थाने ले आई । पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से नामी ब्रांडों के दस नये मोबाइल भी बरामद किये हैं। जिनकी कीमत करीब एक लाख रूपये बताई गई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2g8t8Ue
Comments
Post a Comment