अलीगढ़: पद्मावती फिल्म के विरोध में उतरा क्षत्रिय समाज - Khabar NonStop
अलीगढ़ में क्षत्रिय समाज के लोगों ने पद्मावती फिल्म पर रोक लगाने के लिए मॉल में घुस कर विरोध प्रदर्शन किया। क्षत्रिय समाज के लोगों ने पद्मावती फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने की मांग की है। फिल्म में क्षत्रिय इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है।
वाघेला ने रखी ‘पद्मावती’ की प्री-स्क्रीनिंग की मांग, दिया अल्टीमेटम
इस दौरान फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली के खिलाफ नारे लगाये गये ,घटना थाना क्वार्सी के ग्रेट वेल्यू मॉल की है। अखिल भारतीय क्षत्रिय संगठन के लोग रानी पद्मावती फिल्म को लेकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आये हैं। हालांकि, फिल्म एक दिसम्बर को सिनेमा हाल में प्रदर्शित होनी है। लेकिन प्रदर्शन के पहले ही क्षत्रिय समाज इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं और फिल्म के प्रदर्शन पर बैन लगाने की मांग कर रहे हैं। आज क्षत्रिय समाज के लोग ग्रेट वैल्यू मॉल में घुस आये और विरोध प्रदर्शन करने लगे। मॉल में फिल्म के प्रदर्शन पर रोक की मांग की। इसको लेकर मॉल के मैनेजर से नोंक झोंक भी हुई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और प्रदर्शन करने वालों को समझाने का प्रयास किया। वहीं, मैनेजर ने आश्वासन दिया कि मॉल में फिल्म नहीं चलाई जाएगी। क्षत्रिय समाज का कहना है कि फिल्म में क्षत्रिय के इतिहास से छेड़छाड़ की गई है, जिससे क्षत्रिय समाज में रोष है।
तमिल और तेलगू में भी होगी डब ‘पद्मावती’
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yRE3Ne
Comments
Post a Comment