sss

; //]]>

गोवर्धन पूजा को लेकर दो पक्षों में तनाव, पुलिस तैनात - Khabar NonStop

Mau News

मऊ। मऊ जिले में गोवर्धन पूजा को लेकर दो पक्षों में तनाव हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों को गोवर्धन पूजा करने से रोका। इस दौरान हाथापाई और मारपीट हो गई। फिलहाल पुलिस सुरक्षा में गोवर्धन पूजा संपन्न करायी गई।

क्या है विवाद

दरअसल मामला मऊ के कोपागंज थाने का है। जहां एक पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उनकी जमीन पर साल 2009 से अवैध रुप से कब्जा कर लिया है और उसी विवादित जमीन पर गोवर्धन पूजा सम्पन्न कराते हैं। इस बार भी उस पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में गोवर्धन पूजा संपन्न की। लेकिन इस दौरान दूसरे पक्ष ने विरोध किया और बवाल करने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते बड़ा बवाल नहीं होने पाया।

इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले को एसडीएम के सामने रखा जाएगा और इसका स्थायी समाधान निकला जाएगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zrv2He

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop