sss

; //]]>

छठ पर गरमाई राजनीति, पूर्वांचलियों को केजरीवाल ने दिया धोखा - Khabar NonStop

Chhath Mahaparv

दिल्ली। दिल्ली में छठ पूजा पर हो रही राजनीति उफान पर है। आज देश भर में नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गयी है। बीजेपी ने अरविन्द केजरीवाल सरकार को छठ घाटों पर गंदगी के मुद्दे पर घेरा था और अब कांग्रेस ने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस कर केजरीवाल सरकार और बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। कांग्रेस ने आप और बीजेपी पर पूर्वांचलियों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने की बात कही है।

दिल्ली विश्वविद्यालय: विभागाध्यक्ष ने की अभद्रता, शिकायत दर्ज

राजनैतिक पार्टियाँ पूर्वांचलियों को भुनाने में जुटी

राजनीति के माहिर खिलाड़ी छठ महापर्व के मौके पर पूर्वांचलियों की भावनाओं को भुनाने में लग गये हैं। राजनेताओं के लिए छठ पूजा में शामिल लोग श्रद्धालु से कहीं ज्यादा वोटर होते हैं, इसलिए हर राजनैतिक पार्टी इसी बहाने इनकी भावनाओं के जरिये अपनी रोटियां सेंकने में लग गये हैं क्योंकि चुनाव में फैसला वोटों से ही होता है। दिल्‍ली में करीब 40 लाख ऐसे वोटर हैं, जो बिहार-झारखंड या पूर्वांचल से ताल्‍लुक रखते हैं। ये वोटर चुनावों में प्रत्याशियों को जिताने-हराने में बड़ा रोल अदा करते हैं। इसलिए इनके वोटों को भुनाने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियाँ जुट गयीं हैं।

जानें क्यों, NGT ने दिल्ली के 4 रेलवे स्‍टेशनों पर लगाया 1-1 लाख का जुर्माना

कांग्रेस ने साधा बीजेपी और आप पर निशाना

कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस कांफ्रेंस बुलाई। इस प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्वांचली नेता महाबल मिश्र ने दिल्ली सरकार पर छठ पूजा में राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि कि हर साल दिल्ली के लिए पानी छोड़ा जाता था। इस बार हरियाणा सरकार ने एक लीटर भी पानी नहीं छोड़ा। उन्होनें बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी अगर एक पत्र दिखा दे हरियाणा सरकार को लिखा हुआ तो वो राजनीति छोड़ देंगे।

अरविंद केजरीवाल इस वजह से हुए ट्विटर पर ट्रोल…

आप सरकार ले रही पोस्टर लगाकर क्रेडिट

दिल्ली कांग्रेस की प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने केजरीवाल सरकार पर बिना किसी काम को किये क्रेडिट लेने का आरोप लगाया है। उन्होनें आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार पोस्टर लगाकर क्रेडिट ले रही है। जो बातें पोस्टर में दिख रहीं हैं हालत उनके विपरीत है। हर जगह आयोजन के हालत एकदम खराब हैं। कांग्रेस प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि, ‘छठ महापर्व पर दिल्ली के छठ घाटों पर गंदगी की हालत ये है कि पैर रखने की जगह नहीं है और वहां पर केजरीवाल सरकार बड़ी-बड़ी होर्डिंग लगा कर अपना प्रचार कर रहे हैं।’

आये थे गुलाब लेकर, हुआ यूँ की चलाने पड़े चप्पल-जूते, जानिए पूरी खबर



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gFQlB7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop