अलीगढ़: पटाखे से दो दर्जन झुग्गी जलकर खाक - Khabar NonStop
अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाका स्थित ADA कॉलोनी के नजदीक जंगल गड़ी में लगी भीषण आग लग गयी। आग से करीब दर्जन से अधिक झुग्गी झोपड़ी जलकर हुई खाक हो गयी। झुग्गी झोपड़ी में रखे सामान और पास में खड़े वाहन जलकर हुए खाक हो गए। सुचना मिलते ही दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी।
शोपियांः कल सरपंच की हत्या आज घर को आग के हवाले किया
कैसे लगी आग ?
जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना देहली गेट इलाके स्थित ADA कॉलोनी के पास जंगलगाड़ी में बिहार से आने वाले मजदूर यहां झुग्गी झोपड़ी डाल कर अपनी ज़िन्दगी बसर करते हैं और पेट का पालन करते हैं दो वक्त की रोटी कमा कर यहां आते हैं और अपने बच्चों को पालते हैं। बताया जा रहा है कि दीपावली के तीसरे दिन आज भाई दूज के दिन बच्चे पटाखे जला रहे थे और इसी बीच पटाखे की चिंगारी से झुग्गी में आग लग गयी। धीरे-धीरे देखते ही देखते सिर्फ 5 से 7 मिनट में दर्जनों झुग्गी झोपड़ी जलकर खाक हो गई जिसके बाद कई परिवार फिर से एक बार सड़क पर आ पहुंचे। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गनीमत यह रही कि कोई भी जन हानि नहीं हुई लेकिन दो वक्त की रोटी के लिए मेहनत कर के पैसे कमा कर किसी तरह झुग्गी बनाकर रहने वाले परिवार आज फिर से सड़क पर आ पहुंचे हैं ।
प्रधानमंत्री कार्यालय में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xVEg27
Comments
Post a Comment