सफाई कर्मचारियों ने डिप्टी मेयर के दफ्तर पर किया प्रदर्शन - Khabar NonStop
दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के सफाई कर्मचारी तीन दिन से हड़ताल पर हैं। तीसरे दिन के हड़ताल के दौरान सभी कर्मचारियों ने पूर्वी दिल्ली नगर निगम के डिप्टी मेयर विपिन बिहारी सिंह के दफ्तर पर कूड़ा फेंक उनका पुतला जलाया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने एमसीडी और दिल्ली सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी सफाई कर्मचारी पहले पटपड़गंज चेस्ट क्लीनिक पर इकट्ठा हुए और फिर वहां से रैली के ज़रिए डिप्टी मेयर के दफ्तर तक गए। डिप्टी मेयर के दफ्तर पर पहुंच कर सफाई कर्मचारियों ने कूड़ा फेंका और डिप्टी मेयर का पुतला जलाया।
अमेरिकी कंपनी ने बनाई केजरीवाल पर फिल्म, इस दिन होगी रिलीज
नहीं दिखा हड़ताल का असर
दिल्ली में सफाई कर्मचारी तीन दिन से हड़ताल कर रहे हैं। शुक्रवार को हड़ताल का तीसरा दिन था लेकिन इस हड़ताल का कोई असर देखने कोई नहीं मिला। गुरुवार को पूर्वी दिल्ली के ढलाव घरों से कूड़ा बाहर सड़क पर आना शुरू हो गया था, लेकिन शुक्रवार को हालात थोड़े बेहतर दिखे। सफाई कर्मचारियों ने बताया कि वे हड़ताल में भी शामिल हैं और कूड़ा भी उठा रहे हैं। संजय झील के पास एमसीडी ढलाव घर का कूड़ा रात को ही उठा लिया गया।
सचिवालय के सामने से केजरीवाल की कार उड़ा ले गए चोर
डिप्टी मेयर ने कहा ‘आप’ के सहारे कर रहे प्रदर्शन
पूर्वी दिल्ली नगर निगम के डिप्टी मेयर विपिन बिहारी सिंह ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को खत्म बताया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर सफाई कर्मचारियों की सितम्बर की तनख्वाह दी जा चुकी और वो हड़ताल में शामिल नहीं हैं। फिर भी जो बिना बात हड़ताल कर रहे हैं वो आम आदमी पार्टी के इशारे पर काम कर रहे हैं। डिप्टी मेयर ने चेतावनी दी है कि जो कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं उनको दिवाली का बोनस नहीं दिया जाएगा।
दिल्ली कांग्रेस ने किया मेट्रो के बाहर प्रदर्शन
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xCY59D
Comments
Post a Comment