sss

; //]]>

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को दिये निर्देश - Khabar NonStop

Yogi Adityanath

लखनऊ। कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी सरकार कोई ढील देने के मूड में नहीं दिख रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली और छठ पूजा से पहले पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को चेतावनी दे दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर छठ पूजा और दीपावली के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित हुई तो सम्बंधित थाना क्षेत्र के अधिकारी जिम्मेदार होंगे। उन्होनें कहा कि दीपावली एवं छठ पूजा पर परंपरागत रूप से होने वाले धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों को अवश्य संचालित करायें, लेकिन किसी प्रकार से विवादित स्थान पर पूजा करने की अनुमति प्रदान न की जाये।

शुभसंकेतः अखिलेश ने छुए मुलायम के पैर, जानें मुलायम ने फिर क्या कहा

पुलिस बनाये विवाद-मुक्त वातावरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी भी प्रकार की विवाद की स्थिति में पुलिस दोनों पक्षों को बैठा कर बातचीत करे। विवादमुक्त वातावरण तैयार करना पुलिस की जिम्मेदारी है। योगी ने सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों की थानेवार सूची तैयार कर उनकी निगरानी की जाये। योगी ने कहा, “यदि आगामी दीपावली एवं छठ पूजा में कोई भी अप्रिय घटना हुई तो सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी नियत कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।”

अयोध्या में यादगार होगी दिवाली, योगी कर रहे तैयारी

जेल में बंद अपराधियों पर भी रहे कड़ी नजर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह बातें कल शाम को कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के दौरान कहीं। उन्होनें इस दौरान जोनल अपर पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। योगी आदित्यनाथ की तरफ से जारी एक बयां में कहा गया है कि पटाखों से होने वाले हादसों आदि से बचाव के लिए लाइसेंसी दुकानदारों को खुले स्थानों पर दुकानें लगाने की व्यवस्था की जाए। ऐसे जगहों पर दमकल की गाड़ियों की भी व्यवस्था की जाये।

स्वच्छता के बिना विकास संभव नहीं- योगी आदित्यनाथ

जनता से प्राप्त करें सहयोग

मुख्यमंत्री ने पुलिस को निर्देशित करते हुए कहा कि पटाखों की दुकानों और गोदामों को बस्तियों में कतई संचालिन न होने दिया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल में बंद अपराधियों पर भी कड़ी नजर रखने हेतु उनसे मिलने वाले मुलाकातियों पर विशेष ध्यान दिया जाये, ताकि अपराधी जेल में रहकर किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम न देने पायें। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिये कि आगामी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु आवश्यकतानुसार बल की तैनाती सुनिश्चित करायी जाये। उन्होंने कहा कि थाना से लेकर जोन स्तर तक के अधिकारियों को पैदल गश्त कर आम जनता से संपर्क कर उनका सहयोग एवं समर्थन प्राप्त करें।

हिंदू युवा वाहिनी एक सामाजिक संस्था- योगी आदित्यनाथ



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z2JB3A

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop