मऊः बीडीसी सदस्य को दी जान से मारने की धमकी - Khabar NonStop
मऊ। जिले में समाजवादी पार्टी के गुंडा एक्ट के अपराधी व दबंग पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप बीडीसी सदस्य ने लगाया है। दरअसल वर्तमान बीजेपी ब्लॉक प्रमुख रीता पटेल के खिलाफ बीडीसी के सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए डीएम को पत्रक सौंपा, जिसके बाद से ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए राजनीति तेज हो गयी। डरा धमका कर बीडीसी सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए सपा नेता और उनके गुर्गों द्वारा हर एक हथकंडा अपनाया जा रहा है।
ट्रक में मिली लाश से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि, मऊ जिले में 09 ब्लॉक हैं। जिनमें बडराव ब्लॉक पर भारतीय जनता पार्टी से रीता पटेल ब्लॉक प्रमुख हुईं थीं और रीता पटेल के खिलाफ अब बीडीसी के 91 सदस्यों में से 53 ने अविश्वास प्रस्ताव के लिए डीएम को पत्रक सौंपा दिया है। डीएम ने पत्रक प्राप्त करने के बाद एक महीने के अन्दर अविश्वास प्रस्ताव पारित करने का समय सदस्यों को दिया है।
बिजली विभाग के खिलाफ सड़क पर हंगामा
जिसके बाद से लगातार ब्लॉक में बीडीसी सदस्यों को डराने धमकाने का मामला प्रकाश में आया हैं। घोसी कोतवाली सहित जनपद पुलिस मुख्यालय पर बीडीसी सदस्य अपने जान माल और सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने कहा है कि उनके तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है, साथ ही डराने धमकाने वाले सपा नेता विद्युत प्रकाश यादव पर गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गयी है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yeU0di
Comments
Post a Comment