अलीगढ़ः मेयर सीट को लेकर दलित समाज ने किया विरोध - Khabar NonStop
अलीगढ़। जिले में मेयर सीट को सामान्य वर्ग की सीट घोषित होने से दलित समाज में आक्रोश है, दलित समाज के नेता इस बात का विरोध कर रहे हैं। वहीं दलित समाज के नेताओं ने बीजेपी की सामान्य सीट के विरोध में बीजेपी के झंडे को लेकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
अलीगढ़ में फिर से गरमाया लव जिहाद का मामला
जिले में बीजेपी कार्यालय पर दलित समाज के नेता व कार्यकर्ताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। जिसमें दलित समाज के नेताओं का कहना है कि अलीगढ़ में मेयर सीट को लेकर दलितों को पीछे छोड़ा जा रहा है, दलित समाज के साथ अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि तीन बार से लगातार अलीगढ़ मेयर की सीट सामान्य वर्ग को दी गई और उसके बाद बीसी समाज के लोगों को सीट मिल गई ।
कहासुनी में चली गोली, दो बच्चे हुए घायल
जब कि पिछली बार भी मेयर की सीट एससी समाज के लिए आरक्षित हुई थी उसे बदल कर बीसी कर दीया गया । इस तरह का SC समाज के लोगों को अनदेखा करते हुए इस बार भी अलीगढ़ मेयर की सीट सामान्य वर्ग के दामन में डाल दी गई है । इस बार दलित समाज के लोगों ने निर्णय लिया है कि हम लोग BJP झंडे के बैनर तले निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे और हमने 35 साल से काम किया है बीजेपी में, इस बार अपना हक लेके रहेंगे ।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gGECz4
Comments
Post a Comment