sss

; //]]>

अब ऐसा हेल्दी स्नैक्स नहीं खाया होगा आपने - Khabar NonStop

paniyaramहेल्‍दी नाश्‍ता बनाना सबको मुश्किल लगता है। क्‍योंकि इस दौरान ज्‍यादातर हमारे दिमाग में तली भुनी हुई चीजें ही आती हैं। आज हम आपको एक टेस्‍टी और आसान सी चीज़ बनाना सिखाएंगे, जो पके हुए केले से बनाई जाती है। जिसका नाम पनियारम है।

नाश्ते में खाएं हेल्दी अजवाइन के पराठे

समग्री

पके हुए केले – 2, गुड़ – 3/4 कप, मैदा या गेहूं का आटा – 1/4 कप, चावल का आटा – 1/4 कप, पानी – 1.5 कप, नारियल – 4 – 5 बड़े चम्मच (कद्दूकस किया हुआ), घी या तेल, इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच, किशमिश – 1 – 2 बड़े चम्मच।

ऐसे करें तैयार

सबसे पहले आप केले को छील कर तोड़ लें और मिक्‍सी में पीस कर पेस्‍ट बना लें। फिर एक कटोरे में गुड के साथ आधा कप पानी डाल कर पिघलाएं। उसके बाद इसे छान लें। अब केले, नारियल और मैदे के साथ गुड का सीरप मिलाएं। उसके बाद इसमें इलायची पावडर मिला कर अच्‍छे से मिक्‍स करें। यह घोल बिल्‍कुल भी पतला नहीं होना चाहिये बल्‍कि एक गाढा पेस्‍ट होना चाहिये। अगर आपको यह बहुत ज्‍यादा गाढा लगता है तो इसमें हल्‍का सा पानी मिक्‍स करें। अब पनियारम पैन लें और उसके सांचे में घी लगाएं। फिर इसमें एक चम्‍मच घोल डाल कर पकाएं। आखिर में इस पर थोड़ा सा घी डालें। एक बार जब आपको लगे कि यह अंदर से पक चुका होगा, तब फिर इसे पलट दें और उस पर और 1 चम्‍मच घी डालें। जब यह दोंनो ओर अच्‍छी तरह से पक चुके होंगे, तब इन्‍हें निकाल कर बाकी का घोल डालें। इसी तरह से सारे पनियारम तैयार कर लें। अब इसे गरमा-गरम परोंसे।

आइए बनाते हैं सेब की रबड़ी



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2icU9dp

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop