sss

; //]]>

अंतरराष्ट्रीय दवाब के बाद भी जारी रहेगा सेटेलाइट लॉन्चिंग- उत्तर कोरिया - Khabar NonStop

North Korea

उत्तर कोरिया ने कहा कि वह अपनी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय दबाव के बावजूद सेटेलाइट्स को लॉन्च करता रहेगा। उत्तर कोरिया ने कहा कि एक संप्रभु राष्ट्र के तौर पर अंतरिक्ष कार्यक्रम को विकसित करना उसका अधिकार है।

कैटेलोनिया पर स्पेन का नियंत्रण, छीनी स्वतंत्रता

रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर कोरिया ने कहा कि पांच-वर्षीय अंतरिक्ष विकास कार्यक्रम के अंतर्गत और भी सेटेलाइट लॉन्च किए जाएंगे। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर अपने और दूसरे विकासशील देशों के अंतरिक्ष कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट में कहा गया है, “कुछ देशों ने संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध प्रस्तावों में हमारे खिलाफ हेर-फेर किया है और संप्रभु देशों के अंतिरक्ष विकास कार्यक्रम में बाधा डाला है। यह कदम बर्दाश्त के बाहर है।”

भारत के ‘खुफिया ड्रोन’ को पाकिस्तानी सेना ने किया ध्वस्त

उत्तर कोरिया ने अब तक दो सेटेलाइनट को लॉन्च किया है। पहले सेटेलाइट क्वांगमाइओंगसोंग-1 को अगस्त 1998 में और दूसरे सेटेलाइट क्वांगमाइओंगसोंग-4 को फरवरी 2016 में लॉन्च किया था। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का मानना है कि अपने अंतिरक्ष कार्यक्रम के जरिए उत्तर कोरिया अवैध तरीके से लंबी दूरी की मिसाइलों का टेस्ट कर सकता है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2honPks

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop