sss

; //]]>

सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता, हथियार बनाने का सामान, मशीनें जब्त - Khabar NonStop

 CRPF

रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने नक्सलियों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली। पुलिस की संयुक्त पार्टी को नक्सलियों के हथियार बनाने का सामान, लेथ मशीन और अन्य औजार मिले। पुलिस ने सभी सामग्रियों को जब्त कर लिया है। रायपुर के भावे के घोड़ापाठ जंगल में में सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस बल ने संयुक्त सर्चिंग अभियान को अंजाम दिया। इसमें पुलिस ने नक्सलियों के हथियार बनाने के सामान समेत लेथ मशीन, ड्रील मशीन और अन्य औजार बरामद किए।

नक्सलियों से नहीं मलेरिया से मारे जा रहे जवान

मलैदा एवं घोड़ापाठ जंगल की पहाड़ियों में हुआ सर्च ऑपरेशन

रायपुर के मलैदा एवं घोड़ापाठ जंगल की पहाड़ियों में यह सर्च अभियान किया गया। यह अभियान एंटी नक्सल अभियान के तहत चलाया गया। मलैदा बेस कैंप से निरीक्षक नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में सीआरपीएफ और छत्तीसगढ़ पुलिस बल की संयुक्त टीम ने मलैदा एवं घोड़ापाठ जंगल की पहाड़ियों में सर्च ऑपरेशन किया। इस दौरान पुलिस को झाड़ियों और चट्टानों में संदिग्ध सामान दिखाई दिया। इसके बाद टीम ने आसपास जांच की। पुलिस को इस जांच में भारी सफलता हाथ लगी।

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाला हर 10 वां छात्र है बीमार, रिपोर्ट

ये सामान किये गए बरामद

पुलिस बल की संयुक्त टीम को एक लेथ व बैच वाईस मशीन के साथ लोहार धोकनी, हेड मशीन, ड्रीलर हेड मशीन सहित एसएलआर बट, चार्जर, आरी, गिरमीट, बर्नियर कैलीपर्स, चिमटा, बसूला, फावड़ा, एसएलआर ट्रेगर गार्ड, 03 बण्डल तिरपाल व नक्सली साहित्य डम्प भी मिला। नक्सलियों द्वारा छिपाए गए सभी सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस पार्टी के लिए ये बड़ी सफलता मानी जा रही है क्योंकि इस इलाके में नक्सली काफी सक्रिय है और वे छिपकर कई वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

घर में नकली नोट छापकर खेलता था जुआ, गिरफ्तार



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zEUY22

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop