sss

; //]]>

कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन - Khabar NonStop

Congress

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होनें कहा कि बीजेपी सरकार पेट्रोल-डीजल और दूसरे पेट्रोलियम पदार्थों पर वैट अधिक रखकर अपना खज़ाना भर रही है। जनता परेशान है उसकी जेब काटी जा रही है। उन्होनें नोटबंदी का ज़िक्र करते हुए कहा कि नोटबंदी से जनता को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। अब पेट्रोल-डीजल तथा गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों से जनता त्रस्त है। भूपेश बघेल ने कहा कि अगर मोदी सरकार से देश नहीं संभाला जा रहा तो कुर्शी छोड़ दे।

गायत्री परिवार ने 7 नक्सल प्रभावित जिलों को लिया गोद

कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल ने बीजेपी सरकार को महंगाई के मुद्दे पर फ़ैल बताया। उन्होनें कहा महंगाई की वजह से हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों के दाम में वृद्धि का विरोध करने के लिए रविवार को प्रदेश के 27 में से 17 जिला मुख्यालयों में धरना देकर प्रदर्शन किया। रायपुर शहर जिला कांग्रेस ने शहर के राजीव चौक पर धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बघेल, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक धनेंद्र साहू, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विकास उपाध्याय, मीडिया विभाग के चेयरमेन ज्ञानेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, विभाग, संगठन, मोर्चा, ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

हर क्षेत्र का हो भगवाकरण: केन्द्रीय मंत्री

सरकार के साथ आम जनता के पुतले से हुआ प्रदर्शन

रायपुर की शहर कांग्रेस कमेटी ने एक अनोखे ढंग से प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुली जीप में केंद्र और राज्य सरकार के पुतले रखे और जीप में आगे की तरफ आम जनता के दो पुतलों को बांध दिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इन पुतलों के जरिये जनता की मज़बूरी को प्रदर्शित किया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशियों ने समझा सुरक्षा का ताना-बाना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xKCZG3

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop