‘पद्मावती’ का पहला गाना ‘घूमर’ रिलीज, नहीं हटेंगी दीपिका से नजरें - Khabar NonStop
मुंबई। फेमस फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की ड्रामा पीरियड फिल्म ‘पद्मावती’ का आज (बुधवार) पहला गाना ‘घूमर’ रिलीज हुआ है। इस गाने में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का पद्मावती के किरदार अंदाज देख आप भी उनकी जमकर तारीफ करने से नहीं रह पाएंगे। फिल्म पद्मावती के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद इस फिल्म का यह पहला गाना रिलीज हुआ है जिसे अच्छा रिस्पोंस मिल रहा है। आपको बता दें यूट्यूब पर इस गाने के अपलोड़ होते ही एक घंटे के अंदर इसको लाखों मिल गए हैं।
‘पद्मावती’ के गाने ‘घूमर’ में ऐसा होगा दीपिका का अंदाज, तस्वीरें वायरल
गौरतलब है कि कुछ ही दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया था, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली थी। बता दें, इस गाने का नाम घूमर है और घूमर राजस्थान का पारंपरिक नृत्य है, जो हर खास मौके पर किया जाता है। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग काफी लंबे समय तक चली थी। बहरहाल यह फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होगी। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण महारानी पद्मावती, एक्टर रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी और शाहिद कपूर महारावल रत्न सिंह के किरदार में हैं।
क्या कह रही हैं ‘खिलजी’ की ऑंखें…
यहाँ देखें गाना
‘टाइगर जिन्दा है’ का नया पोस्टर रिलीज, कैटरीना भी हैं एक्शन में
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yKPG5V
Comments
Post a Comment