राहुल पर स्मृति का वार, कहा लगे रहो गुजरात भी हारोगे - Khabar NonStop
नई दिल्ली। बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के बीच ट्विटर वार थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल शाम बीजेपी नेता स्मृति ईरानी ने भी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी पर तंज भरा एक ट्वीट किया। दरअसल राहुल गाँधी ने भी प्रधानमंत्री मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह को लेकर पीएम की चुप्पी पर तंज भरा ट्वीट किया था। इसके जवाब में स्मृति ईरानी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “एक आदमी जो बेल पर है, कोर्ट का मजाक उड़ा है। लगे रहो भाई गुजरात फिर भी हारोगे। साल मुबारक।”
गुजरात: चुनाव आयोग से खफा हैं पी. चिदंबरम
राहुल ने जय शाह को कहा था ‘शाह-जादा’
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह पर उनके कंपनी के टर्नओवर में अचानक हुए कथित इजाफे के आरोपों को लेकर पीएम मोदी की ‘चुप्पी’ पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया था। ट्वीट में राहुल गाँधी ने लिखा था, “मित्रों, शाह-जादे के बारे में न बोलूंगा, न किसी को बोलने दूंगा।” राहुल गाँधी ने प्रधानमंत्री मोदी की फेमस पंक्ति “न खाऊंगा न खाने दूंगा” पर चुटकी लेते हुए यह ट्वीट किया।
राहुल की ‘भूख’ वाली शायरी पर स्मृति ईरानी का ‘बेशर्मी’ वाला पलटवार
राहुल का फोकस है गुजरात चुनाव
राहुल गाँधी का फोकस गुजरात विधानसभा चुनाओं पर है। गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनज़र राहुल गुजरात का दौरा भी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में सभी समीकरणों को साधना चाहती है। राहुल गाँधी बीजेपी, नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर वार करने में कोई कसार नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस इस बार गुजरात में पूरी ताकत झोंके हुए है। गौरतलब हो पीएम मोदी समेत बीजेपी के सभी नेता राहुल गाँधी को ‘युवराज’ और ‘शहजादे’ कहकर उन पर निशाना साधते हैं। राहुल गाँधी ने भी इस बार जय शाह की कंपनी पर विवाद शुरू होने के बाद जय शाह को ‘शाह-जादा’ कहकर संबोधित किया है। जानकारी के लिए बता दें राहुल गांधी ने पिछले सप्ताह एक न्यूज पोर्टल के साथ जय शाह के कानूनी विवाद को ‘राज्य कानूनी सहायता’ का आरोप लगाकर निशाना साधा था।
राहुल गाँधी प्रधानमंत्री बने तो सबसे पहले करेंगे यह काम
गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान बाकी, कांग्रेस आयोग पर खफा
गुजरात चुनाव की तरीख का ऐलान न होने पर कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने ट्वीट कर ये भी कहा कि, “चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री को उनकी अंतिम रैली में गुजरात चुनाव की तारीख घोषित करने के लिए अधिकृत किया।“ 12 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि 9 नवंबर को हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे लेकिन गुजरात चुनाव कार्यक्रम की घोषणा नहीं की थी। आयोग ने अब जाकर कहा है कि गुजरात में 18 दिसंबर से पहले चुनाव होंगे।
विकास के मुद्दे से भागती है कांग्रेस :पीएम मोदी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yWX0hJ
Comments
Post a Comment