एसपी सिटी ने चलाया संघन चैकिंग अभियान - Khabar NonStop
मेरठ- भाई दूज पर पुलिस ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। भौसाली रोडवेज डिपो पर चले चैकिंग अभियान की कमान एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने खुद संभाली। उन्होंने डाॅग स्कव्याॅड और बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच अभियान चलाया और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने बच्चा पार्क पर भी वाहनों को रोक-रोककर उनकी जांच की। एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि बहनों की सुरक्षा के लिए शहर में 32 प्वाइंट्स पर चैकिंग अभियान चलाया है और भाई-बहन का ये त्योहार सकुशल संपन्न हो चुका है।
ज़िला कारागार में बंद भाईयों को बहनों ने किया तिलक
पुलिस पर पब्लिक को परेशान करने के लगे आरोप
पुलिस के इस तरह से चैकिंग अभियान चलाने पर सवालियां निशान भी खड़े हो रहे हैं। भाई दूज के पर्व पर दूर-दराज से भाई-बहन एक दूसरे से मिलने के लिए निकले। एक तो जाम और उपर से पुलिस की ये कार्रवाई। कई जगह आरोप लगा कि पुलिस पब्लिक को बेवजह परेशान कर रही है और कागज न होने पर उनसे पैसे भी लिए। ये बात जैसे ही बीजेपी नेताओं को मिली तो उन्होने भी अपना विरोध जताया।
32 जगहों पर चलाया गया संघन अभियान
भाई दूज त्यौहार को देखते हुए मेरठ शहर में 32 अलग-अलग जगहों पर जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शहर के मुख्य चौराहों चैकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान संदिग्ध वाहनों , यात्रियों और बस स्टैंड्स और रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक रूप से घूम रहे संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुट गई है। खुद एसपी सिटी ने दल बल के साथ ये अभियान चलाया और सार्वजनिक स्थलों की खाक छान मारी पुलिस की इस पहल से जहां जनता में एक विश्वास बढ़ेगा वहीं अपराधियों के हौसले भी पस्त होंगे ।
भाई दूज त्योहार पर ट्रेन में मौत का सफर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zs9jyL
Comments
Post a Comment