sss

; //]]>

योगी राज में भी अपराधियों के हौसले बुलंद - Khabar NonStop

Scoundrel

देवरिया। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है जब चाहे जहा चाहे जिसको चाहे गोली मारकर लूट ले रहे है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। ताजा मामला देवरिया जनपद के सलेमपुर कोतवाली का है जहाँ से महज 300 मीटर की दूरी पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक वेस्टर्न यूनियन के मालिक से गोली मारकर 3 लाख रुपये और कुछ विदेशी मुद्रा लूट कर फरार हो गए।

भगवान राम की आरती करने पर मुस्लिम महिलाएं इस्लाम से खारिज

हालत गंभीर मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का सलेमपुर कोतवाली जहा से महज 300 मीटर की दूरी पर रवि प्रताप सिंह वेस्टर्न यूनियन की कंपनी चलते थे। रवि प्रताप दुकान बंद कर घर जा रहे थे तभी अज्ञात बाइक सवार 3 बदमाशों ने गोली मारकर 3 लाख रुपये नकद और कुछ विदेशी मुद्रा लूट कर फरार हो गए। घायल रवि प्रताप को देवरिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा उनकी स्थिती को देखते हुए डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।

जब तक सीएम नहीं आएंगे, अंतिम संस्कार नहीं होगा

घायल युवक के सीने में फंसी गोली

वही डॉक्टरों का कहना था कि गोली लगी है। एक्सरे कराया गया है, सीने में एक गोली फंसी है जो खतरनाक है। घायल की हालत गंभीर है इसीलिए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया जा रहा है।

हाई कोर्ट ने सीबीआई को लगाई फटकार, कहा ये..

पुलिस तहरीर के आधार पर करेगी करवाई

संदीप सिंह सीओ सिटी, देवरिया ने इस बाबत कहा कि घटना हुई है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी पहुचे है, तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।

बैंक से निकलते रहे करोड़ो रुपए, पता चला तो उड़ गए होश



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iJDRsZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop